Tata Nexon: अगर आप टाटा मोटर्स की पॉपुलर SUV नेक्सन के MY 2025 मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी कीमत को जान लेना जरूरी है क्योंकि कंपनी ने इसकी कीमत में खास बदलाव किया है। कंपनी के इस कदम ने नेक्सन के कई वेरिएंट की कीमतों को बढ़ा दिया है। कुछ वेरिएंट की कीमतों में घटौती भी की गई है। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने नेक्सन MY 2025 के फीचर्स को अपडेट किया है। नए बदलाव के बाद स्मार्ट प्लस वेरिएंट के प्राइस में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि फीयरलेस वेरिएंट और क्रिएटर के प्राइस में 20 से 30 हजार रुपये की कटौती सामने आई है। जिन वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती देखी गई है, आइए जानते हैं उनके बारे में…
इन वेरिएंट में हुई कटौती
टाटा मोटर्स ने SUV नेक्सन के MY 2025 के क्रिएटिव DCA 1.2 न्यू वेरिएंट की कीमतों में बदलाव किया है, जिसके बाद इसकी कीमत में 30 हजार रुपये की कटौती हुई है। अगर आप इस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको सिर्फ 11,09,990 रुपये खर्च करने होंगे।
नेक्सन क्रिएटिव+ PS DCA DT 1.2 की कीमत में कटौती भी देखी गई है। ग्राहक अब 13,49,990 रुपये के साथ ये वेरिएंट को अपने घर ला सकते हैं। इसके अलावा फियरलेस+ पीएस डीसीए डीके 1.2 में कंपनी की तरफ से 10 हजार रुपये की कटौती की है। इसके बाद इस वेरिएंट की कीमत 12,89,990 रुपये हो गई है।
SUV का इंजन और पावर
टाटा नेक्सन के इंजन और पावर की बात करें तो कंपनी ने इस कार में पावरट्रेन के तौर पर 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जिसकी अधिकतम पावर 120bhp है। ये इंजन 170Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। कार में 1.5-लीटर का डीजल इंजन भी मिलता है, जिसकी अधिकतम पावर 10bhp है। इसके अलावा 260Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
इन फीचर्स का रखा ध्यान
टाटा नेक्सन के इंटीरियर पर नजर डालें तो इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, हिल असिस्ट और ABS टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा SUV में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है। फ्रंट सीट में हाइट एडजेस्टेबल का ध्यान रखा गया है, जबकि JBL मनोरंजन के लिए साउंड सिस्टम दिया गया है। बता दें कि ग्लोबल NCAP की तरफ से टाटा नेक्सन को 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें: 5.99 लाख की 7 सीटर कार पर 55,000 का डिस्काउंट, 31 से पहले उठा लो फायदा
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
23 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines