Tata Nexon may soon come with panoramic sunroof details in hindi: बाजार में जब से नई Mahendra 3xo लॉन्च हुई है टाटा मोटर्स की नींद उड़ गई है। बीते दिनों टाटा ने अपने नेक्सन का नया बेस वेरिएंट पेश किया। डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन में आने वाला यह मॉडल बाजार में पहले से मौजूद वेरिएंट से 15000 रुपये सस्ता है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें टाटा नेक्सन में पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो टाटा मोटर्स के किसी प्लांट के अंदर का है, जिसमें खड़ी नई नेक्सन में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। जल्द ही यह कार बाजार में लोगों के लिए अवेलेबल होगी।
पैनोरमिक सनरूफ और नॉर्मल सनरूफ में अंतर
पैनोरमिक सनरूफ बड़ी होती है, यह ड्राइवर केबिन से पिछली सीट तक फैली रहती है। बड़ा साइज होने के नाते इसमें बेहतरीन व्यू मिलता है, इसमें अधिक रोशनी आती है। इसका ग्लास पैनल सामान्य सनरूफ से अधिक मजबूत और मोटा होता है, इसमें सनशेड भी मिलता है। अभी तक कंपनी अपनी बिग साइज कार टाटा हैरियर और टाटा सफारी में पैनोरमिक सनरूफ ऑफर करती है।
Tata Nexon का CNG इंजन जल्द होगा लॉन्च
इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कंपनी जून में इसका CNG इंजन लेकर आने वाली है। यह कार 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। अनुमान है यह कार करीब 13 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जाएगी। कार में डुअल टोन ऑप्शन मिलेगा। इसमें 10.25 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दिया जाएगा।
मौजूदा कार में मिलते हैं ये फीचर्स
Tata Nexon के डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन दिया गया है। कार में 5, 6 और 7 स्पीड गियरबॉक्स आता है। कार सड़क पर 120hp की पावर और 170Nm पीक टॉर्क जनरेट करती है। कार में डिजिटल कलस्टर, 360 डिग्री कैमरा, रियर सीट पर एंकरेज, क्रूज कंट्रोल और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देगी Hyundai की नई Casper, जानें इन गाड़ियों में क्या मिलता है खास?
संबंधित खबरें
MG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
38 mins agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
2 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
19 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
4 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines