Tata की यह सस्ती कार, 24 की माइलेज और SUV की कीमत में MPV का मजा
Edited By Amit Kasana

Tata Nexon suv car in petrol and diesel engine
Edited By Amit Kasana

Tata Nexon suv car in petrol and diesel engine
Tata Nexon: फैमिली कार हमेशा हाई डिमांड में रहती हैं। इसी सेगमेंट में टाटा मोटर्स की एक धांसू कार है Tata Nexon. यह कंपनी की Compact SUV कार है, जिसमें लग्जरी कार जैसे फीचर्स और MPV का मजा देने की कोशिश की गई है। आइए आपको इस कार के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
इस दमदार कार में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है। कार 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। Tata Nexon शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। कार का पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन 17.33 kmpl की माइलेज देता है।
जानदार कार का डीजल ऑटोमेटिक वर्जन 24.07 kmpl की हाई माइलेज कार है, जिससे यह इंडियन मार्केट में मिडिल क्लास फैमिली के बजट में आसानी से आती है। Tata Nexon बाजार में Kia Sonet, Mahindra XUV300, Renault Kiger, Maruti Suzuki Brezza, Nissan Magnite और Hyundai Venue को टक्कर देती है।
एमपीवी कार या मल्टी पर्पज कार वह होती हैं जिसमें पांच या पांच से अधिक सवारी के साथ हम अधिक सामान लेकर सफर कर सकते हैं। कार में 350 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। Tata Nexon में तीन सिलेंडर टर्बों पेट्रोल इंजन मिलता है। यह दमदार इंजन 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार का टॉप मॉडल बाजार में 14.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
Tata Nexon में 1.5 लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। यह कार 115 PS की पावर और 260 Nm की पावर देती है। कार का स्टाइलिश ‘Red Dark’ एडिशन 12.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 8 वेरिएंट XE, XM, XM (S), XM+ (S), XZ+, XZ+ (HS), XZ+ (L) और XZ+ (P) आते हैं। इसका Dark और Red Dark एडिशन केवल XZ+ में मिलता है। वहीं, Kaziranga Edition टॉप वेरिएंट XZ+ और XZA+ में आता है।
Nexon Petrol MT: 17.33kmpl
Nexon Petrol AMT: 17.05kmpl
Nexon Diesel MT: 23.22kmpl
Nexon Diesel AMT: 24.07kmpl
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: