लॉन्च से पहले लीक हुई Tata Nexon CNG की कीमत, अगले महीने होगी लॉन्च!

Tata Nexon CNG का इंतजार काफी लम्बे से किया जा रहा है,अगले महीने इसे लॉन्च किया जाएगा और कीमत का भी खुलासा भी होगा । ख़ास बात ये है कि CNG टैंक के बाद भी डिग्गी में स्पेस की कोई कमी नहीं होगी।

Nexon CNG

Tata Nexon iCNG: भारत में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए कंपनियां इसी सेगमेंट पर फोकस करने में लगी हैं। मारुति सुजुकी के बाद टाटा सबसे ज्यादा CNG कारें बेचती है। टाटा ने कन्फर्म कर दिया है कि अगले महीने ही Nexon CNG को लॉन्च किया जाएगा और कीमत का भी खुलासा होगा। खास बात ये है कि इसकी डिग्गी में 2 CNG टैंक फिट किये जायेंगे, लेकिन स्पेस की कमी बिलकुल भी नहीं होने वाली। आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास आपको इसमें देखने को मिलेगा। Nexon CNG का सीधा मुकाबला Brezza CNG से माना जा रहा है।

लॉन्च से कीमत हुई

सोर्स के मुताबिक Nexon CNG  की संभावित कीमत 9.25 लाख रुपये हो सकती है। माना जा रहा है कि CNG  लगने के बाद इसकी कीमत 80,000 रुपये तक  ज्यादा हो सकती है। पेट्रोल Nexon की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन कंपनी की तरफ से  कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली हैं।

Tata Nexon CNG

2 CNG टैंक

Nexon CNG में 30-30 किलो के 2 CNG टैंक को शामिल किया जाएगा। इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो वाला पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 120PS और 170 Nm का टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड या 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की सुविधा मिल सकती है। Tata Nexon CNG में करीब 230 लीटर का बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है। अभी Nexon के पेट्रोल वर्जन में 382 लीटर और इलेक्ट्रिक वर्जन में कुल 350 लीटर का बूट स्पेस ऑफर किया जा रहा है।

tata nexon cng interior

2 वेरिएंट में आएगी!

सोर्स के मुतबिक नई Nexon CNG को 2 वेरिएंट मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें  हाई क्वालिटी मैटेरियल मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम एयर बैग्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। CNG किट में हाई क्वालिटी मैटेरियल मिलेगा, यानी गाड़ी में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Maruti Brezza

Brezza CNG से होगा मुकाबला

Tata Nexon CNG का सीधा मुकाबला Brezza CNG से माना जा रहा है। हाल ही में मारुति ने नई Brezza CNG का टीजर जारी किया था। इसमें CNG का स्टीकर भी देखा जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए मॉडल में भी 2 छोटे CNG टैंक मिल सकते हैं। मारुति ब्रेज़ा सीएनजी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की भी सुविधा मिलेगी।इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ