Tata Nexon Facelift: टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी मार्केट में हाई डिमांड पर हैं। कंपनी की Nexon पर वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी अब इसका नया अपडेट वर्जन लेकर आ रही है। इस कार में 24 Kmph की माइलेज है। इसमें 350 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
Tata Nexon Facelift की फोटो वायरल
अनुमान है कि यह कार सितंबर 2023 में लॉन्च होने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी डिलीवरी डेट और लॉन्च के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। Tata Nexon Facelift की टेस्टिंग के camouflage वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस नई कार में नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा।
Tata Nexon Facelift में 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन
कंपनी की यह 5 सीटर कार है। इसमें रियर पार्किंग सेंसर और सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग मिलते हैं। नई Tata Nexon Facelift में 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन ऑफर किया जा सकता है। यह गियरबॉक्स 1.2-लीटर टर्बों पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा। कार में ईबीडी के साथ एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
फ्यूचरिस्टिक और शॉर्प लुक कार
अपडेटेड कार की फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है। इसमें सभी LED DRL और लाइटें दी जाएंगी। पुरानी कार के मुकाबले यह अधिक फ्यूचरिस्टिक और शॉर्प लुक कार है। Tata Nexon Facelift बाजार में Maruti Swift और Mahindra XUV 500 को टक्कर देगी।
Tata Nexon Facelift में 16 इंच के अलॉय व्हील
Tata Nexon Facelift में 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। इसमें डुअल टोन कलर मिलेगा। यह Nexon EV Max Dark Edition से प्रभावित है। इसमें फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट गेज कल्सटर दिया जाएगा। इसमें ऑटोमैटिक एसी कंट्रोल 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, sequential टर्न सिग्नल, हवादार फ्रंट सीटें, छह एयरबैग, नया इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
nexon में 1.2 पेट्रोल इंजन
फिलहाल बाजार में मौजूद टाटा nexon में 1.2 पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन आता है। कार 7.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 8 वेरिएंट और एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिलता है। कार इंजन 120 ps की पावर देता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
11 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines