---विज्ञापन---

ऑटो

Tata की यह 5 सीटर नई कार जल्द होगी लॉन्च, 9 लाख से कम कीमत और मिलेंगे यह शानदार फीचर्स

Tata Nexon facelift: टाटा मोटर्स जल्द ही बाजार में अपनी कुछ नई गाड़ियां लेकर आने वाली है। इसमें tata harrier और tata safari का इलेक्ट्रिक वर्जन के अलावा कंपनी की एक हाई सेल कार भी शामिल है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Tata Nexon की. कंपनी ने अपनी इस धांसू कार का facelift वर्जन […]

Tata Nexon facelift: टाटा मोटर्स जल्द ही बाजार में अपनी कुछ नई गाड़ियां लेकर आने वाली है। इसमें tata harrier और tata safari का इलेक्ट्रिक वर्जन के अलावा कंपनी की एक हाई सेल कार भी शामिल है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Tata Nexon की. कंपनी ने अपनी इस धांसू कार का facelift वर्जन तैयार किया है।

कंपनी की मिड सेगमेंट बजट कार

सोशल मीडिया पर कई बार इस नई अपडेटेड कार की फोटो वायरल हो चुकी हैं। यह कंपनी की मिड सेगमेंट बजट कार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि कंपनी अक्टूबर 2023 तक इस अपडेट वर्जन को लॉन्च कर सकती है। यह कार शुरुआती कीमत 8.50 लाख रुपये एक्स शोरूम से 15.00 लाख रुपये एक्स शोरूम तक मिलेगी।

---विज्ञापन---

मिलेगा न्यू जेनरेशन डैशबार्ड

Tata Nexon facelift में न्यू जेनरेशन डैशबार्ड मिल सकता है। इसमें 1.2-लीटर टर्बों पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलने की उम्मीद है। इस नई कार में 10.25-इंजच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। कार का टर्बों इंजन 123 bhp की पावर देता है।

---विज्ञापन---

225 Nm का टॉर्क और पांच ट्रिम

कार में split हैंडलैंप सेटअप मिलेगा। यह पांच ट्रिम XE, XM, XT, XZ, और XZ Plus में मिलेगी। इस जानदार कार में 225 Nm का टॉर्क मिलेगा। बाजार में यह एसयूवी कार Hyundai Venue, Mahindra XUV300, Maruti Suzuki Brezza और Kia Sonet से मुकाबला करेगी।

---विज्ञापन---

LED लाइट स्ट्रीप और टेललैंप

Tata Nexon facelift में LED लाइट स्ट्रीप और LED टेललैंप मिलेंगे। फिलहाल कंपनी अपनी इस नई कार की ट्रेस्टिंग कर रही है। बता दें वर्तमान में सड़कों पर दौड़ रही Tata Nexon में पास 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग है। इसमें नए DRL दिए जाएंगे।

कार में रियर पार्किंग सेंसर

Tata Nexon facelift रिडिजाइन बंपर और ग्रिल मिलेगी। इसमें 1.5-लीटर i-VTEC इंजन का भी आप्शन मिलेगा। बता दें अभी जो नेक्सन बाजार में मिलती है उसमें आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकर, डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। अनुमान है अपडेट वर्जन में यह जारी रहेंगे। कार में रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैस एडवांस फीचर भी मिलेंगे।

First published on: Aug 20, 2023 03:58 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola