Tata Motors अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स के मुताबिक कंपनी Nexon EV में बड़ा बैटरी पैक शामिल करने जा रही है। इस समय यह एसयूवी भारत में खूब पसंद की जा रही है। बिक्री के मामले में यह टॉप 10 में शामिल है। लेकिन ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब इसमें कुछ बदलाव किये जा रहे हैं। कंपनी ने Nexon EV को साल 2020 में लॉन्च किया था,इसके बाद इसका मिड साइकल फेसलिफ्ट मॉडल सितंबर 2023 में लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस साल नेक्सॉन ईवी का नेक्स्ट जेन मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। वहीं सोर्स के मुताबिक इस साल दिवाली के आसपास इस नई गाड़ी से पर्दा उठ सकता है।
मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
Nexon में सबसे बड़ा अपडेट अंडरपिनिंग्स में होगा। मौजूदा ICE इंजन से पावर्ड नेक्सॉन और इलेक्ट्रिक मॉडल समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। नई नेक्सॉन ईवी इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी और इसमें बड़े बैटरी पैक से लैस होने की भी उम्मीद है। नई Nexon EV में नए फीचर्स और नए बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा।
2 बैटरी ऑप्शन
नई नेक्सॉन ईवी में 45 kWh और 55 kWh के दो ऑप्शन मिलेंगे। ये दोनों बैटरी पैक टाटा कर्व ईवी में भी दिए गए हैं। नेक्सॉन की 45 kWh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 489 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है, जबकि बड़ी 55 kWh यूनिट कर्व ईवी पर 585 किमी की सिंगल-चार्ज रेंज का दावा करती है।
मौजूदा मॉडल की रेंज
वर्तमान में, टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी के दो वेरियंट्स रेंज के आधार पर मार्केट में मौजूद हैं। मीडियम रेंज (MR) और लॉन्ग रेंज (LR) पहले वाले में 30 kWh बैटरी पैक मिलता है जो फ्रंट एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। दोनों बैटरी पैक में फ्रंट-व्हील ड्राइव मोटर मिलती है। Nexon EV लॉन्च के बाद से ही अपने सेगमेंट की लीडर रही है और अभी भी ग्राहकों की पहली पसंद है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल बाइक्स पर भारी पड़ती है ये सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 175km की रेंज और कीमत 89,999 से शुरू
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines