हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tata की यह नई EV कार या फिर IONIQ 5 कौन सी कार आपके लिए बेस्ट?, जानें कंपैरिजन

विज्ञापन
Tata Nexon EV VS Hyundai IONIQ 5

Tata Nexon EV VS IONIQ 5: इलेक्ट्रिक कार बाजार में न्यू ट्रेंड है। बाजार में दो धाकड़ ईवी कार है Tata की  Nexon EV, जिसका जल्द ही अपडेट वर्जन आएगा। वहीं, Hyundai की IONIQ 5 इस सेगमेंट की दमदार कार है। आइए आपको इस दोनों के फीचर और कीमत के बारे में बताते हैं।

Tata Nexon EV

टाटा नेक्सन EV का 14 सितंबर को अपडेट वर्जन लॉन्च होने वाला है। इस शानदार कार में 3.3kW और 7.2 kW दो AC चार्जर का ऑप्शन मिलता है। यह कार सिंगल चार्ज में 453 km की ड्राइविंग रेंज देती है। Tata Nexon EV में 40.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसमें 360-डिग्री कैमरा और दो वैरिएंट मिलेंगे।

10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इस स्टाइलिश कार में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार केवल 9 सेकंड में 100 kmph तक की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। कार में टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल, और हवादार फ्रंट सीटें मिलती हैं। कार में 129 hp की पावर और 245 Nm का टॉर्क मिलता है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है।

विज्ञापन

IONIQ 5

हुंडई की यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 631 km तक चलती है। यह कार महज 7.6 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें सेफ्टी के लिए ADAS का सेफ्टी फीचर मिलता है। कार में 12.3-इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलता है। IONIQ 5 में 72.6 kWh का बैटरी पैक मिलता है।

Tata Nexon EV VS Hyundai IONIQ 5

विज्ञापन

कार में 217 hp की पावर

यह धांसू कार केवल 18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसमें 20 इंच के अलॉय व्हील और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। IONIQ 5 शुरुआती कीमत 45.95 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है। सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग और व्हीकल-टू-लोड फ़ंक्शन दिया गया है। कार में 217 hp की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यह बेहद स्टाइलिश कार है। जिसमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola