Tata Nexon.ev हुई और ज्यादा स्टाइलिश, दो नए डुअल-टोन रंगों में लॉन्च, देखते ही कहेंगे-वाह

Tata Motors ने अपनी सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Nexon.ev को नया लुक दे दिया है. अब यह दो नए डुअल-टोन रंगों में मिलेगी. वही दमदार रेंज, वही फीचर्स, लेकिन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम स्टाइल के साथ.

Nexon ev

Tata Nexon.ev को मिले नए रंग.

विज्ञापन

Tata Nexon ev New Colours: Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Nexon.ev को नए अंदाज में पेश किया है. कंपनी ने Nexon.ev लाइनअप में दो नए डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन जोड़े हैं, जिससे ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा विकल्प मिलेंगे. नए रंगों के साथ Tata Nexon.ev न सिर्फ टेक्नोलॉजी के मामले में, बल्कि लुक्स में भी और मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है. Tata Nexon.ev में अब Pure Grey और Ocean Blue नाम के दो नए डुअल-टोन रंग मिलेंगे. ये दोनों कलर Nexon.ev 45 के सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराए गए हैं. नए रंग उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, जो इलेक्ट्रिक SUV में प्रीमियम और फ्रेश लुक चाहते हैं.

किन वेरिएंट्स में मिलेंगे नए रंग

Pure Grey और Ocean Blue कलर Creative, Fearless और Empowered वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं. Fearless और Empowered ट्रिम्स में इन रंगों के साथ ब्लैक रूफ दिया गया है, जबकि Creative वेरिएंट में व्हाइट रूफ मिलता है. मौजूदा रंग विकल्पों में Pristine White, Daytona Grey और Empowered Oxide पहले से शामिल हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नए रंग सिर्फ 45 kWh बैटरी वाले मॉडल तक सीमित हैं और 30 kWh वर्जन में नहीं मिलेंगे.

Advertisment

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Tata Nexon.ev 45 में 46.08 kWh की बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह SUV MIDC (Part 1 + Part 2) के तहत 489 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इसकी पावर 144 bhp और टॉर्क 215 Nm है. परफॉर्मेंस की बात करें तो Nexon.ev 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 8.9 सेकंड में पकड़ लेती है.

चार्जिंग में भी दमदार

विज्ञापन

Nexon.ev को 7.2 kW AC होम वॉलबॉक्स से चार्ज किया जा सकता है, जिससे 10 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 6 घंटे 36 मिनट लगते हैं. वहीं, 60 kW DC फास्ट चार्जर से यह SUV सिर्फ 40 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. इसके साथ ही इसमें Vehicle-to-Vehicle (V2V) और Vehicle-to-Load (V2L) जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

विज्ञापन

Nexon.ev का केबिन भी फीचर्स से भरपूर है. इसमें 12.30 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर, टाइप-C पोर्ट्स, सनरूफ, JBL साउंड सिस्टम और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. Tata इस इलेक्ट्रिक SUV के हाई-वोल्टेज बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी भी देती है.

Nexon.ev Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लान का अहम हिस्सा है. दिसंबर 2025 में यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार बनी, जिसने 1 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार किया. यह दिखाता है कि मास मार्केट सेगमेंट में Nexon.ev की मांग कितनी मजबूत है. आगे चलकर Tata अपने EV पोर्टफोलियो और चार्जिंग नेटवर्क को और विस्तार देने की तैयारी में है. Nexon.ev के अलावा कंपनी Punch.ev, Curvv.ev, Harrier.ev जैसे कई इलेक्ट्रिक मॉडल भी पेश कर रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ