Tata Nexon EV Max XZ Plus Lux: लेम्बोर्गिनी अपने डैशिंग स्टाइल, हाई स्पीड और लग्जरी के लिए जानी जाती है। लेकिन इसकी ऊंची कीमत होने के चलते कई लोग इसे चाहकर भी नहीं ले पाते। अब टाटा मोटर्स ने लोगों के लिए एक धाकड़ इलेक्ट्रिक कार बनाई है। हम बात कर रहे हैं Max XZ Plus Lux.
9 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ती है कार
यह कार सिर्फ 9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेने में समक्ष है। Tata Nexon EV Max XZ Plus Lux में कंपनी तीन अट्रैक्टिव कलर Daytona Grey, Pristine White और Intensi Teal ऑफर करती है। कार में एप्पल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, हाई डेफिनेशन रियर व्यू कैमरा, छह भाषाओं में वायस असिस्टेंस दिया गया है।
फाइल फोटो
फास्ट चार्जर से महज 56 मिनट में चार्ज होती है यह धांसू कार
कार डीसी फास्ट चार्जर से 0 से 80 फीसदी तक महज 56 मिनट में चार्ज हो जाती है। Tata Nexon EV Max XZ Plus Lux कंपनी की 5 सीटर कार है। इसमें मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, अलॉय व्हील, फॉग लाइट्स – फ्रंट, पावर विंडोज रियर, पावर विंडोज फ्रंट, पैसेंजर एयरबैग, ड्राइवर एयरबैग जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
Tata Nexon EV Max XZ Plus Lux में बड़ा 350 लीटर का बूट स्पेस
कार में 40.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। जो सड़क पर 141.04 Bhp की पावर देता है। जानकारी के अनुसार इस कार को फुल चार्ज होने में करीब 15 घंटे लगते हैं। Tata Nexon EV Max XZ Plus Lux में बड़ा 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
कार में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम
Tata Nexon EV Max XZ Plus Lux 18.79 लाख रुपये एक्स शोरूम (दिल्ली) में मिलती है। यह दमदार कार 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है, जिसमें एचडी डेफिनेशन है।
कार के साथ 3.3 KW का एसी चार्जर और तीन ड्राइविंग मोड
कार के साथ 3.3 KW का एसी चार्जर मिलता है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड ईको, सिटी और स्पोर्ट दिया गया है। बाजार में यह कार Mahindra XUV400 EV EL Fast Charger से मुकाबला करती है, जिसकी कीमत बाजार में 18.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
Tata Nexon EV Prime XZ Plus Lux Dark Edition की बाजार में कीमत 17.19 Lakh लाख
Tata Nexon EV Prime XZ Plus Lux Dark Edition की बाजार में कीमत 17.19 Lakh लाख रुपये एक्स शोरूम है। जिसका मुकाबला Toyota Urban Cruiser Hyryder G HYBRID से होता है, जिसकी कीमत 18.49 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
8 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
10 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
11 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines