Tata Nexon या फिर Mahindra XUV कौन सी EV कार आपके लिए फायदे का सौदा?, जानें कंपैरिजन

Tata Nexon EV Max xz+ Lux VS Mahindra XUV400 EV comparision

Tata Nexon EV Max xz+ Lux VS Mahindra XUV400 EV

Tata Nexon EV Max xz+ Lux VS Mahindra XUV400 EV: इलेक्ट्रिक कार इंडियन बाजार में न्यू ट्रेंड बनकर उभर रही हैं। इनमें हाई ड्राइविंग रेंज गाड़ियों को ज्यादा पसंद किया जाता है। आइए आपको इस सेगमेंट की दो धांसू कार Tata की Nexon EV और Mahindra XUV400 EV की कीमत और फीसर्च के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Tata Nexon EV

यह कार सिंगल चार्ज पर 453 km तक चलती है। कार 9 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। Tata Nexon EV Max xz+ Lux (लग्जरी) में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम है। यह दमदार कार 143 bhp का पावर देती है।

विज्ञापन

कार में वॉयस कमांड जैसे एडवांस फीचर्स 

इस कार 18.79 लाख रुपये एक्स शोरुम में मिली है। कार 3.3 KW एसी चार्जर से चार्ज होती है, वहीं, डीसी फास्ट चार्जर से यह कार 56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसमें वॉयस कमांड जैसे एडवांस फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग और एबीएस जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

Mahindra XUV400 EV

यह कार शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से 18.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाजार में फिलहाल इसके EC और EL दो वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इसमें पांच मोनोटोन कलर और पांच डुअल टोन कलर मिलते हैं। कार में 378 लीटर का बूट स्पेस है। यह 5 सीटर कार है। कंपनी इसमं 34.5 kWh और 39.4 kWh दो बैटरी सेटअप के साथ आती है।

विज्ञापन

एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 375 km तक चलती है

50 kW डीसी फास्ट चार्जर से यह कार 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, फोल्डेबल ओआरवीएम छह एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) दिया गया है। कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 375 km तक चलती है। कार में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में सिंगल-पेन सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, रियर पार्किंग कैमरा मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ