Tata NEXON EV: टाटा नेक्सन ईवी Max को नेपाल में लॉन्च किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धाकड़ एसयूवी को 46.49 लाख नेपाली रुपयों में लॉन्च किया गया है। जो भारतीय रुपयों के हिसाब से 29.02 लाख रुपये हैं। जबकि भारतीय बाजार में Nexon EV Max इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
56 मिनट में कार 80 फीसदी तक चार्ज
यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 453 Km तक चलेगी। नेपाली बाजार में यह कार Intensity Teal, Daytona Gray और Pristine White तीन कलर ऑप्शन में पेश की गई है। कार में 7.2 kW चार्जिंग ऑप्शन मिलेगा। जिससे करीब 56 मिनट में यह कार 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
9 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार
कार में 40.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें 134 hp पावर की इलेक्ट्रिक मोटर है जो 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। जानकारी के मुताबिक मात्र 9 सेकंड में यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। सामान्य चार्जर से कार को फुल चार्ज होने में करीब 6.5 घंटे का समय लेता है।
वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
कार में तीन ड्राइविंग मोड्स सिटी, इको और स्पोर्ट मिलते हैं। Nexon EV Max Dark में सनरूफ, AQI डिस्प्ले वाला एयर प्यूरिफायर, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर एयर कंडीशनिंग वेंट, 7-इंच मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) के साथ समान सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines