---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Tata की यह नई धाकड़ कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 453 km, जानें लॉन्च डेट

Tata Nexon EV: टाटा की नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हाई डिमांड कार है। अब इसका नया अपडेट इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होने वाला है। इस नई कार में 40.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 453 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। डिलीवरी शुरू होगी  जानकारी के अनुसार […]

---विज्ञापन---

Tata Nexon EV: टाटा की नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हाई डिमांड कार है। अब इसका नया अपडेट इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होने वाला है। इस नई कार में 40.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 453 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी।

डिलीवरी शुरू होगी 

जानकारी के अनुसार Tata Nexon अपनी इस नई कार को 14 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसके बाद सितंबर 2023 के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू हो सकती है। Nexon EV में मिडियम और लॉन्ग रेंज दो वेरिएंट मिलेंगे। कंपनी के इस मॉडल में पेट्रोल और डीजल वेरिएंट भी आता है।

---विज्ञापन---

Tata Nexon EV में 10.25-इंच टचस्क्रीन

Tata Nexon EV में 10.25-इंच टचस्क्रीन और एक फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कार में 3.3kW और 7.2 kW दो AC चार्जर के विकल्प मिलते हैं। कार में 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट में पार्किंग सेंसर मिलता है। इसमें 30.2 kWh बैटरी का भी ऑप्शन है। कार को ग्लोबल NCAP कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टोर मिले हुए हैं।

कार में टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल

कार में टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। Tata Nexon EV में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, हवादार फ्रंट सीटें और 129 hp की पावर मिलती है। कार में 245 Nm का टॉर्क दिया गया है। यह कार बाजार में Mahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक कार से मुकाबला करती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन ऑफर किया जाता है।

---विज्ञापन---

Tata Nexon EV महज 9 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार

Tata Nexon EV महज 9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। बता दें कि कंपनी की Tata Nexon EV में Max xz+ Lux (लग्जरी) वैरिएंट भी आता है। इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम है।

6 घंटे में फुल चार्ज 

यह जानदार कार फास्ट चार्जर से केवल 56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह कंपनी की 5 सीटर कार है। सामान्य चार्जर से फुल चार्ज होने में इसे करीब 6 घंटे का समय लगता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2023 07:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola