Tata Nexon EV Discounts: टाटा मोटर्स ने अपनी पहली कूपे SUV EV कर्व को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। महज 15 मिनट के चार्ज पर यह 150km चलेगी की रेंज ऑफर करेगी। Tata CURVV EV सिंगल चार्ज में 502km और 585km की रेंज ऑफर करती है।
इसी के साथ टाटा ने अपनी मौजूदा Nexon EV पर भी भारी डिस्काउंट पेश किया है। यानी अगर आपको Curvv EV पसंद नहीं है तो आप मौजूदा Nexon इलेक्ट्रिक एसयूवी को खरीद कर काफी अच्छी बचत कर सकते हैं। लेकीन यह ऑफर सिर्फ 31 अगस्त तक ही लागू रहेगा।
Nexon EV पर 1.80 लाख रुपये का डिस्काउंट
Tata Nexon EV के बेस मॉडल पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि इसके टॉप मॉडल पर 1.80 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अब इस डिस्काउंट से कंपनी को कितना फायदा होगा इस बारे में कुछ भी कहना भी जल्दबाज़ी होगा लेकिन ग्राहकों को फायदा जरूर होगा। Nexon EV फुल चार्ज में 325 किलोमीटर से लेकर 465 किलोमीटर ताकि की रेंज ऑफर करती है। Nexon EV की कीमत 17.49 लाख रुपये से लेकर 17.99 लाख रुपये तक जाती है, लेकिन ये कीमत इसके बड़ी बैटरी वाले पैक की हैं।
Nexon पेट्रोल पर लाख रुपये तक का डिस्काउंट
इससे पहले टाटा मोटर्स ने अपनी Nexon रेंज पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया था जो अभी तक जारी है। Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से लेकर 15.80 रुपये तक जाती है। इनिं की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 120 hp की पावर देता है जबकि इसका 1.5 लीटर का डीजल इंजन 115hp की पावर देता है। Nexon का सीधा मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue और Maruti Brezza से है। लेकिन डिजाइन के मामले में Nexon अपने सेगमेंट की सबसे खराब दिखने वाली एसयूवी है।
Tiago समेत Safari पर डिस्काउंट
अगस्त महीने में टाटा की छोटी कार Tiago से लेकर Safari पर आपको काफी अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस महीने टियागो पर 60,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि सेडान कार टिगोर पर आप पूरे 55,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इन दोनों कारों में 1.2L के पेट्रोल इंजन दिए गये हैं।
सफारी पर कंपनी 1.65 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। सफारी की कीमत 16.19 लाख रुपये से लेकर 27.34 लाख रुपये तक जाती है। इस SUV पर 2.0 लीटर का, 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 170 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है। इनमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। सफारी कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। पंच पर 18,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन डिस्काउंट में बारे में ज्यादा जानकारी के लिए टाटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tata CURVV EV हुई लॉन्च, 15 मिनट के चार्ज पर चलेगी 150km, कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines