Tata Nexon EV discontinued: भारत में काफी अच्छा बिक रही है। यह अलग-अलग बैटरी पैक के साथ भी आती है। यह एक मजबूत और हाई रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। समय-समय पर कंपनी ने इस EV में कई बड़े बदलाव भी किये हैं। लेकिन टाटा मोटर्स ने Nexon EV के एक वेरिएंट को हटा दिया गया है। अब इसके पीछे क्या कारण है और क्या इस वेरिएंट को फिर से लाया जाएगा? आइये जानते हैं इस खबर में। साथ ही यहां हम आपको इस गाड़ी के फीचर्स और कीमत के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Nexon EV का बंद हुआ यह वेरिएंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ने Nexon EV का 40.5 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक वेरिएंट बंद कर दिया है। सोर्स के मुताबिक कमजोर बिक्री के कारण इस वेरिएंट को बंद करना पड़ा है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस वेरिएंट को वेबसाइट से भी हटा दिया गया है।
अब सवाल ये है कि क्या कंपनी इसे फिर से बाजार में लाएगी या फिर यह हमेशा के लिए बंद क्र दिया गया है। जल्द ही इस का भी खुलासा हो जायेगा। Tata Nexon EV को अभी तक तीन वेरिएंट में लाया जा रहा था। लेकिन अब यह सिर्फ दो ऑप्शन के साथ ही बिकेगी। ग्राहक इइसके 30 kWh और 45 kWh वेरिएंट को खरीद सकते हैं।
Tata Nexon EV की कीमत और फीचर
Tata Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये तक जाती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, LED टेल लाइट्स, पैडल शिफ्टर, चार्जिंग पोर्ट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर एसी वेंट, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, पैनोरमिक सनरूफ, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, 31.24 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जर जैसे कई फीचर्स देखने को मिलते हैं।
बैटरी पैक और रेंज
Tata Nexon EV में अब दो बैटरी पैक मिलते हैं। इसके 30 kWh वेरिएंट की रेंज 275 km के आस-पास ही जबकि 45kWh बैटरी पैक की रेंज 350-375 किलोमीटर तक जाती है। अब जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। डेली यूज़ के साथ लंबी दूरी के लिए भी यह एक अच्छा मॉडल साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Old Car Selling Tips: ये 3 काम कर लो, आपकी पुरानी कार बिकेगी महंगे दाम पर
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
5 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
6 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
8 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
10 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines