Tata Nexon option under 10 lakhs details in hindi: टाटा नेक्सन का बाजार में अपना ही क्रेज है, कंपनी अब 27 जून को इसका सीएनजी इंजन लॉन्च करने वाली है। अब तक बाजार में इसका ईवी और पेट्रोल इंजन ही मिलता है। अगर आप नेक्सन नहीं लेना चाहते तो टाटा की इस कार के बजट में ही बाजार में Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet का ऑप्शन मिलता है।
यह सभी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां है, जिनमें फ्रंट लुक बोल्ड और मस्कुलर दिया गया है। इन गाड़ियों में बड़े टायर साइज और हैचबैक के मुकाबले ड्राइवर केबीन में अधिक स्पेस मिलता है। इन दिनों इस सेगमेंट में सीएनजी गाड़ियों की ज्यादा डिमांड है।
टाटा पंच की डिमांड बढ़ी
टाटा मोटर्स की सेल पर गौर करें तो मार्च 2024 में कंपनी की tata punch की सबसे अधिक 17,547 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसी महीने Tata Nexon की 14,058 यूनिट्स की सेल हुई थी। टाटा पंच के नए सीएनजी वर्जन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको नेक्सन और इस प्राइस कैप की अन्य गाड़ियों के बारे में भी बताते हैं।
नेक्सन में मिलता है हाई पावर इंजन
Tata Nexon में 1199 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 9.33 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कंपनी कार में पेट्रोल के अलग अलग मॉडल में 17.01 kmpl से लेकर 24.08km/kg तक की माइलेज निकलने का दावा करती है। वहीं, Tata Punch मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। यह कार 1199 cc के जबरदस्त इंजन के साथ आती है।
Brezza में 360 डिग्री कैमरा
Maruti Brezza में 1462 cc का सॉलिड इंजन मिलता है। यह बिग साइज कार शुरुआती कीमत 9.55 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। मारुति की यह 5 सीटर कार है और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।
Kia में 392 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
Kia Sonet फैमिली कार है, इसमें सामान रखने के लिए 392 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए डैशकैम और कैमरा दिया गया है। कार शुरुआती कीमत 9.13 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसमें 18.4 kmpl की माइलेज और 1.2-लीटर का इंजन मिलता है।
ये भी पढ़ें: Maruti और Hyundai की 9 लाख से कम कीमत वाली यह कारें है बेस्ट, 30 की माइलेज और शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
9 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
10 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
14 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
15 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
15 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines