Nexon की कीमत पर मिल रही Maruti और Kia की ये धाकड़ गाड़ियां; 25 की माइलेज और 392 लीटर का बूट स्पेस 

Tata Nexon में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं, कार में 1199 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। फिलहाल इसका इलेक्ट्रिक और पेट्रोल इंजन ऑप्शन अवेलेबल है, कंपनी जून में इसका सीएनजी वर्जन लॉन्च करेगी।

Kia Sonet
विज्ञापन

Tata Nexon option under 10 lakhs details in hindi: टाटा नेक्सन का बाजार में अपना ही क्रेज है, कंपनी अब 27 जून को इसका सीएनजी इंजन लॉन्च करने वाली है। अब तक बाजार में इसका ईवी और पेट्रोल इंजन ही मिलता है। अगर आप नेक्सन नहीं लेना चाहते तो टाटा की इस कार के बजट में ही बाजार में Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet का ऑप्शन मिलता है।

यह सभी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां है, जिनमें फ्रंट लुक बोल्ड और मस्कुलर दिया गया है। इन गाड़ियों में बड़े टायर साइज और हैचबैक के मुकाबले ड्राइवर केबीन में अधिक स्पेस मिलता है। इन दिनों इस सेगमेंट में सीएनजी गाड़ियों की ज्यादा डिमांड है।

विज्ञापन

 

टाटा पंच की डिमांड बढ़ी

टाटा मोटर्स  की सेल पर गौर करें तो मार्च 2024 में कंपनी की tata punch की सबसे अधिक 17,547 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसी महीने Tata Nexon की 14,058 यूनिट्स की सेल हुई थी। टाटा पंच के नए सीएनजी वर्जन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको नेक्सन और इस प्राइस कैप की अन्य गाड़ियों के बारे में भी बताते हैं।

विज्ञापन

नेक्सन में मिलता है हाई पावर इंजन

Tata Nexon में 1199 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 9.33 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कंपनी कार में पेट्रोल के अलग अलग मॉडल में 17.01 kmpl से लेकर 24.08km/kg तक की माइलेज निकलने का दावा करती है। वहीं, Tata Punch मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। यह कार 1199 cc के जबरदस्त इंजन के साथ आती है।

विज्ञापन

Brezza में 360 डिग्री कैमरा

Maruti Brezza में 1462 cc का सॉलिड इंजन मिलता है। यह बिग साइज कार शुरुआती कीमत 9.55 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। मारुति की यह 5 सीटर कार है और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।

Kia में 392 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

Kia Sonet फैमिली कार है, इसमें सामान रखने के लिए 392 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए डैशकैम और कैमरा दिया गया है। कार शुरुआती कीमत 9.13 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसमें 18.4 kmpl की माइलेज और 1.2-लीटर का इंजन मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ