हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tata Nexon CNG: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भूल जाएंगे, बाजार में धमाका करने के लिए तैयार ये कार!

विज्ञापन
Nexon Dark Edition

Tata Nexon CNG: पेट्रोल-डीज़ल की आसमान छूती कीमतों और इलेक्ट्रिक कारों से जुड़ी तमाम अनिश्चितताओं के बीच भारत में सीएनजी कारों की बिक्री दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए सभी कार निर्माता कंपनियां भारत में ज्यादा से ज्यादा सीएनजी गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं।

इस मामले में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी सबसे आगे खड़ी नज़र आती है। इस ट्रेंड को देखते हुए अब टाटा मोटर्स भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon के CNG मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। पिछले कुछ दिनों में कई बार Tata Nexon CNG को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। तो आइए एक नजर डालते हैं टाटा नेक्सन सीएनजी कार पर

अभी पढ़ें – अगस्त में इन Two Wheelers ने बनाई भारतीय बाजार में अपनी जगह! ये है लिस्ट

Tata Nexon CNG का इंजन और ट्रांसमिशन!

टाटा की आगामी सीएनजी कार टाटा नेक्सन सीएनजी में 1.2 लीटर का  रेवोट्रॉन टर्बो इंजन देखने को मिल सकता है। Nexon सीएनजी में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल सकता है। माइलेज के मामले में टाटा नेक्सन कमाल की होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई सीएनजी कार में सीएनजी सिलेंडर होने के बावजूद बड़ा बूट स्पेस मिलेगा।

कैसी होगी नई Tata Nexon CNG?

कहा जा रहा है कि Nexon CNG कार मौजूदा Nexon जैसी ही होगी।  दूसरे शब्दों में कहें तो , ICE से चलने वाली कारें और CNG कारें एक जैसी दिखेंगी। नेक्सॉन सीएनजी लुक-डिजाइन और फीचर्स के साथ और भी ज्यादा पावरफुल कार होगी। इस कार की कीमत करीब 10 लाख रुपये होगी। कंपनी ने नेक्सन सीएनजी कार के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। मारुति सुजुकी के पास वर्तमान में भारत में सबसे बड़ा सीएनजी कार पोर्टफोलियो है। इसके बाद हुंडई मोटर इंडिया है जिसके पास सबसे ज्यादा सीएनजी कारें हैं। अब टाटा मोटर्स भी इस लिस्ट में शामिल होगी। टाटा मोटर्स कंपनी वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहन खंड पर शासन करती है

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें