Tata Nexon CNG: मारुति सुजुकी के बाद टाटा मोटर्स ऐसी कार कंपनी है, जिसके पास सबसे ज्यादा CNG कारें हैं। अब कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक और CNG गाड़ी लेकर आ रही है। इस साल सितंबर में टाटा नई Nexon CNG को लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में जबरदस्त माइलेज मिलेगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा से होगा। लॉन्च से पहले इसकी कुछ डिटेल्स लीक हो गई हैं। आइये जानते हैं आगामी नेक्सन सीएनजी के बारे में नए अपडेट…
2 CNG टैंक मिलेंगे
नई Tata Nexon CNG में 30-30 किलो के 2 CNG टैंक मिलेंगे। लॉन्च से पहले इस साल इसे शोकेस भी किया गया था। इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर टर्बो वाला पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 120PS और 170 Nm का टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड या 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की सुविधा मिल सकती है। ग्राहकों की सुविधा के लिए इसमें ऑटो गियर शिफ्ट भी ऑफर किया जा सकता है। Tata Nexon CNG में करीब 300 लीटर का बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है। अभी नेक्सन के पेट्रोल वर्जन में 382 लीटर और इलेक्ट्रिक वर्जन में कुल 350 लीटर का बूट स्पेस ऑफर किया जा रहा है।
मिलेंगे 2 वेरिएंट
Nexon CNG को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। पेट्रोल मॉडल की तुलना में इसमें पावर और टॉर्क थोड़ा कम मिलेगा। इसके अलावा इसमें हाई ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा, जिससे यह खराब रास्तों को आसानी से पार कर जाती है। गाड़ी की सेफ्टी के लिए फैक्ट्री-फिटेड CNG सिस्टम में थर्मल इंसीडेंट सेफ्टी, माइक्रो स्विच, 6-पॉइंट सिलेंडर माउंटिंग स्कीम, सिंगल ईसीयू और किट में हाई क्वालिटी मैटेरियल मिलेगा, यानी गाड़ी में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसकी संभावित कीमत 9.25 लाख रुपये हो सकती है।
कितनी होगी कीमत?
अभी तक टाटा मोटर्स की तरफ से Nexon CNG की कीमतों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि CNG लगने के बाद इसकी कीमत 60 या 80 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है। इसकी संभावित कीमत 9.25 लाख रुपये हो सकती है, जबकि पेट्रोल Nexon की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति सुजुकी ब्रेजा CNG से इसका सीधा मुकाबला होगा।
Maruti Brezza CNG से होगा मुकाबला
Tata Nexon CNG का सीधा मुकाबला Brezza CNG से माना जा रहा है। हाल ही में मारुति ने नई Brezza CNG टीजर जारी किया है। इसमें CNG का स्टीकर भी देखा जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए मॉडल में भी 2 छोटे CNG टैंक मिल सकते हैं। इस समय मारुति ब्रेज़ा सीएनजी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की भी सुविधा मिलेगो, लेकिन इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tata Punch का मार्केट खराब करेगी Nissan की नई सस्ती SUV! इसी साल होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
8 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
12 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
13 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines