Tata Nexon CNG: टाटा मोटर्स अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon को अब CNG सिलेंडर के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Nexon इस समय पेट्रोल और इलेक्ट्रिक ऑप्शन में है। गाड़ी के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा।
लेकिन इसके बूट में दो CNG सिलेंडर(Twin cylinder technology) मिलेंगे जिनकी वजह से बूट स्पेस में कोई कमी नहीं आएगी। CNG सिलेंडर के बाद भी इसमें करीब 230 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। इसके अलावा इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। Tata Nexon iCNG concept को इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया था।
कब होगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक Nexon CNG को इस साल लॉन्च कर दिया जाएगा। वैसे Nexon अपने सेगमेंट की सबसे ख़राब डिजाइन वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है, कंपनी को अपने डिजाइन पर काम करने की बेहद जरूरत है। लेकिन टाटा की गाड़ियों में सेफ्टी बराबर मिलती है और यहां कम्पनी की सराहना भी हम करते हैं। लेकिन जरूरत है डिजाइन पर काम करने की।
Nexon CNG को दो वेरिएंट में ही उतारा जा सकता है। यह iCNG के नाम से आएगी। Nexon iCNG एडवांस लो-एंड टॉर्क और रिफाइन्ड कैलिब्रेशन की बदौलत हाई ग्राउंड क्लियरेंस के साथ हर तरह के रास्तों पर बेहतर परफॉरमेंस देगी। फैक्ट्री-फिटेड CNG सिस्टम में थर्मल इंसीडेंट सेफ्टी, माइक्रो स्विच, 6-पॉइंट सिलेंडर माउंटिंग स्कीम, सिंगल ईसीयू और किट में हाई क्वालिटी मैटेरियल मिलेगा।
Nexon CNG में 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जाएगा जोकि 120 पीएस और 170 एनएम का टॉर्क देगा। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा, इतना ही नहीं इसमें एएमटी भी ऑफर किय जा सकता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines