Tata Nexon CNG VS Maruti Brezza CNG details in hindi: इन दिनों बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों में लोग सीएनजी इंजन पसंद कर रहे हैं। किफायती कीमत वाली इन गाड़ियों की रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स अपनी नेक्सन का सीएनजी वर्जन जल्द लाने वाला है।
वहीं, नेक्सन को बाजार में मारुति की ब्रेजा टक्कर देती है। जिसका सीएनजी इंजन बाजार में पहले से मौजूद है। इन दोनों गाड़ियों को कंपनियों ने हाई एंड बनाया है, इनमें जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। आइए आपको दोनों के बारे में बताते हैं।
Tata Nexon CNG में 30-30 किलो के दो सीएनजी सिलेंडर
टाटा नेक्सन CNG 27 जून को लॉन्च होगी, बताया जा रहा है कि इसमें 30-30 किलो के दो सीएनजी सिलेंडर मिलेंगे, जिससे इसमें लोगों को सामान रखने के लिए करीब 200 लीटर से बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। कंपनी अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में 1.2-लीटर का हाई पावर इंजन देगी, जो सड़क पर हाई पिकअप जनरेट करेगा। फिलहाल बाजार में नेक्सन का पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन आता है।
6-स्पीड गियरबॉक्स और किफायती कीमत
कार में 6-स्पीड गियरबॉक्स, एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। यह कार 10.25 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल थीम इंटीरियर, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज, ऑटो एसी जैसे फीचर्स के साथ मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि यह कार करीब 13 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आफर की जाएगी।
Maruti Brezza में दो ट्रांसमिशन मिलते हैं
इस कार का सीएनजी वर्जन 12.22 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है। इसमें चार वेरिएंट मिलते हैं और कंपनी अपनी इस कार में पेट्रोल पर 19.05 और सीएनजी पर 25.51 km/kg तक की माइलेज मिलने का दावा करती है। यह 5 सीटर कार, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है।
Brezza में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और 16-इंच का टायर साइज
इस कार में डुअल टोन अलॉय व्हील और सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है। कार का टॉप मॉडल 16.44 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है। इस बिग साइज कार में 1462 cc हाई पावर इंजन दिया गया है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं और 16-इंच के टायर साइज मिलते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
16 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines