Tata New Sierra launch: इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में टाटा मोटर्स ने पहली बार नई Sierra से पर्दा उठाया था। उसके बाद से ही इसके लॉन्च होने का इंतजार किया जाने लगा है। भारत में नई Sierra को EV, पेट्रोल और डीजल में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। इसे टाटा के Gen2 EV प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। नए मॉडल इस बार कई बड़े बदलावों एक साथ आएगा। कंपनी तेजी से इस पर काम कर रही है। इससे पहले खबर आई थी कि इस गाड़ी को इस साल जून में लॉन्च किया जाएगा, पर अब ताजा जानकारी मिली है कि इस गाड़ी को अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
अगस्त में लॉन्च होगी नई Tata Sierra
सोर्स के मुताबिक नई Tata Sierra को इस साल 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया जा सकता है। नई Sierra में पहली बार कई अच्छे और उपयोगी फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इसमें यूजर्स के लिए इसमें प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, Android ऑटो, Apple कार प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्स की कमी नहीं
सेफ्टी के लिए नई Sierra में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसका अलावा इसमें 3 स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल टचस्क्रीन और एक पैसेंजर साइड टचस्क्रीन भी शामिल किया गया है। सभी स्क्रीन 12.3 इंच की हो सकती हैं।
इंजन और पावर
नई Tata Sierra में 1.5 लीटर टर्बो–पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 170hp और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा यह SUV AWD (ऑल–व्हील ड्राइव) टेक्नॉलजी के साथ भी मौजूद हो सकती है। कीमत की बात करें तो भारत में इसे 10.50 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया जा सकता है। भारत में इस गाड़ी का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। देखना होगा क्या कुछ नया इस गाड़ी में देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Suzuki के नए Access स्कूटर में क्या खास? खरीदने से पहले जानें फीचर्स और कीमत
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
16 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
19 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
23 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines