Tata Motors भारत में 2 SUV और 1 हैचबैक करेगी लॉन्च, देखें लिस्ट

टाटा मोटर्स भारत में तीन नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। इस साल हैचबैक कार से लेकर दो एसयूवी गाड़ियों से पर्दा उठने वाला है, ऐसे में आपका थोड़ा इंतजार फायदेमंद साबित हो सकता है।

TATA

Tata Upcoming Cars: अगर आप टाटा मोटर्स की नई कार खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा रुकिए! कंपनी तीन नए मॉडल भारत में लॉन्च करने जा रही हैं। हैचबैक कार से लेकर दो एसयूवी गाड़ियों से पर्दा उठने वाला है, ऐसे में आपका थोड़ा इन्तजार फायदेमंद साबित हो सकता है। भले ही टाटा अपनी  गाड़ियों में शानदार बिल्ड क्वालिटी देती  है लेकिन डिजाइन के मामले में कारें प्रैक्टिकल नहीं होती।

विज्ञापन

इसके अलावा आफ्टर सेल्स सर्विस को लेकर भी काफी शिकायतें मिलती रही है। यहां पर कंपनी को अभी और काम करने की जरूरत है। फिलहाल हम आपको बता रहे हैं टाटा की इस साल लॉन्च होने वाली कारों के बारे में…

विज्ञापन

Tata Nexon CNG

टाटा मोटर्स अपनी सबसे ख़राब डिजाइन वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon का CNG मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इसमें दो CNG सिलिंडर(Twin cylinder technology) मिलेंगे जिनकी वजह से बूट स्पेस में कोई कमी नहीं आएगी। जी हां CNG सिलिंडर के बाद भी इसमें करीब 230 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। इसके अलावा इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। Tata Nexon iCNG concept को इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया था।

विज्ञापन

Curvv EV

टाटा मोटर्स ने अपनी नई कूपे Curvv EV को इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया था। इस कार के डिजाइन ने सभी को आकर्षित किया था। इस साल भारत में इसके लॉन्च होने की पूरी सम्भावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलेगा। यह भारत की पहली मिड साइज SUV कूपे के रूप में आएगी।

Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer

विज्ञापन

Tata Altroz Racer

हुंडई i20 NLine को कड़ी टक्कर देने के लिए टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz का Racer एडिशन इस साल लॉन्च करेगी। नई Altroz Racer के डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1.2L का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 120 PS की पावर 170 Nm का टॉर्क देगा। इसके अलावा कार में Racer का LOGO और 16 इंच के व्हील्स मिलेंगे। इतना ही नहीं 360 डिग्री कैमरा और 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल किया जाएगा। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स मिल सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ