Tata Motors Upcoming EV: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अब पूरी तैयारी के साथ EV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है। हाल ही में टाटा ने नई Altroz कार को लॉन्च किया था और अब कंपनी EV सेगमेंट में भी अपनी पकड़ को मजबूती करने के लिए अब दो नई SUV लेकर आ रही है। ये दोनों ही प्रीमियम सेगमेंट में आ रही हैं। इतना ही नहीं सेफ्टी को लेकर भी इन दोनों गाड़ियों में कई नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। अगर आप टाटा की EVs का इंतजार कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Tata Harrier EV
हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार को बाजार में पेश किया था, और अब कंपनी लेकर आ रही है अपनी नई हैरियर ईवी को लॉन्च करने जा रही है। इस बार इसके डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। टाटा नए मॉडल को आगामी 3 जून को लॉन्च करेगी। नई टाटा हैरियर ईवी में 75 kWh लिथियम आयन बैटरी बैक का इस्तेमाल किया जाएगा और यह सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
इसे ऑफ रोडिंग के लिए भी रेडी किया जाएगा। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड, ESC जैसे कई जबरदस्त फीचर देखने को मिल सकते हैं। नई Harrier.ev की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला Creta EV से होगा।
Tata Sierra EV
टाटा नई Sierra EV भारत में लॉन्च होने जा रही है। सोर्स के मुताबिक नई Tata Sierra को इस साल 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने सबसे पहले इस गाड़ी को इसी साल हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया था। भारत में नई Sierra को EV, पेट्रोल और डीजल में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। इसे टाटा के Gen2 EV प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। डिजाइन से लेकर फीचर्स के मामले में यह काफी एडवांस्ड होने जा रही ।है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS+EBD , 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सोर्स के मुताबिक Sierra EV, फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
यह भी पढ़ें:ABS: हर टू-व्हीलर में क्यों जरूरी है एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम? जानें सबसे बड़े कारण
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines