हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मार्केट में आ रही नई Tata Safari इलेक्ट्रिक, Creta EV से होगा सीधा मुकाबला

Tata Safari ev Launch: टाटा मोटर्स अगले साल की शुरुआत में इलेक्ट्रिक सफारी को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी टाटा कर्व ईवी, हैरियर ईवी को भी बाजार में लाएगी।

विज्ञापन

Tata Safari ev Launch: भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स अब अपनी मौजूदा एसयूवी सफारी का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने की तैयारी में है। सोर्स के मुताबिक कंपनी अपने EV पोर्टफोलियो को अब बड़ा करने जा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी भारत में 10 नई इलेक्ट्रिक कारें अगले 5 सालों में लॉन्च करेगी। वैसे इस समय भारत में टाटा का ev पोर्टफोलियो सबसे बड़ा है और अभी तक कंपनी की गाड़ियों में कोई खराबी भी देखने को नहीं मिली है।

कब लॉन्च होगी Safari ev

सोर्स के मुताबिक टाटा मोटर्स अगले साल की शुरुआत में इलेक्ट्रिक सफारी को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी टाटा कर्व ईवी, हैरियर ईवी को भी बाजार में लाएगी। Tata Safari EV कुछ समय पहले ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस नए मॉडल को Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

डिजाइन और फीचर्स

नई सफारी ईवी का डिजाइन मौजूदा सफारी जैसा ही होगा लेकिन उसमें थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। नए मॉडल में आपको नई ग्रिल, अलॉय व्हील्स और कुछ कॉस्मेटिक इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसमें 12.3 इंच के टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा।

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 360 डिग्री कैमरा, ADAS और 6 एयरबैग मिलेंगे।सोर्स के मुताबिक Safari ev फुल चार्ज में 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है। नई सफारी ev का सीधा मुकाबला जल्द लॉन्च होने क्रेटा ev से होगा। इतना ही नहीं मारुति सुजुकी eVX और BYD Atto 3 भी इस रेस में शामिल हैं। इलेक्ट्रिक सफारी की कीमत 30-32 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 3.99 लाख रुपये कीमत, 25km की माइलेज, CNG और इलेक्ट्रिक कारों पर भारी पड़ती है ये कार

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola