Bharat Mobility Global Expo 2025: टाटा मोटर्स जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कई नए वाहनों को पेश करने जा रही है। इनमें कंपनी की EVs और पेट्रोल-डीजल कारें भी शामिल होंगी। लेकिन अगले साल भी टाटा का पूरा फोकस इलेक्ट्रिक वाहनों पर ही ज्यादा रहने वाला है। अगर आप भी टाटा की नई गाड़ी का कर रहे हैं इंतजार तो आइये जान लेते हैं अगले महीने आने वाली तता की कारों के बारे में…
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स अपनी सबसे प्रसिद्ध एसयूवी Sierra को फिर से लेकर आ रही है। लेकिन इस बार इलेक्ट्रिक सिएरा को बाजार में उतारा जाएगा। उम्मीद यह भी है कि कंपनी इस मॉडल को पेट्रोल-डीजल में भी पेश कर सकती है। Sierra EV में 60-80 kWh बैटरी पैक होगा, जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज प्रदान करेगा, जबकि आईसीई संस्करण में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 170 पीएस और 280 एनएम टॉर्क दे सकता है। इसके अलावा इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन भी मिल सकता है।
Tata Harrier EV
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी Harrier EV को भी पेश करेगी। फुल चार्ज में यह 450-550 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। इसमें ड्यूल मोटर आल व्हील ड्राइव सेटअप मिलेगा। जबकि इसके एंट्री लेवल वेरिएंट में सिंगल मोटर मिल सकती है। Harrier EV के डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसी के साथ Harrier Petrol भी बाजार में आयेगी। और दूसरी बार इसमें बदलाव किये जायेंगे।
Tata Safari EV
टाटा मोटर्स एक्सपो में Harrier EV को भी पेश करेगी। लेकिन इसका लॉन्च अगले साल फरवरी में होगा। यह 7 सीटर ऑप्शन में आयेगी। फुल चार्ज में यह 550 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। Safari EV के डिजाइन से लेकर इसके इंटीरियर तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Tata Punch फेसलिफ्ट
अगले महीने एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच (Punch) का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करेगी। नई पंच के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें कुक नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। कम्पनी एक बार पंच के दम पर अपनी पोजीशन को मजबूत करेगी।
Tata Tiago, Tigor फेसलिफ्ट
टाटा मोटर्स अगले महीने Tiago और Tigor फेसलिफ्ट को लॉन्च करने जा रही है। इस बार इन दोनों कारों के के डिजाइन पर काफी फोकस रहेगाc इनमें कॉस्मेटिक अपडेट के साथ बंपर, हेडलैम्प और टेल लैंप को फिर से डिजाइन किया जाएगा। कारों के फ्रंट और रियर सेक्शन में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इन दोनों कारों के इंटीरियर में भी मायापन देखने को मिल सकता है।इंजन की बात करें तो टियागो और टिगोर में एक ही इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 33km का माइलेज, 5 स्टार रेटिंग, इस साल लॉन्च हुई सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
17 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
20 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
22 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines