Tata Motors Upcoming SUVs: टाटा ने जब से अपनी गाड़ियों के डिजाइन और सेफ्टी पर काम किया है तब से कंपनी की बिक्री बढ़ने लगी है लेकिन अभी भी आफ्टर सेल्स सर्विस बहुत ज्यादा खराब है। ये बात हम नहीं बल्कि यूजर्स बता रहे हैं। कार बाजार में अपनी पकड़ को और बेहतर करने के लिए अब टाटा मोटर्स देश में अपनी मजबूती बनाने के लिए अब चार नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। हांलाकि इनमें तीन फेसलिफ्ट एसयूवी और एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी रहेगी। आइये जानते हैं इन नई गाड़ियों के बारे में….
Tata Curvv EV
इस साल की सबसे सबसे चर्जित इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘Tata Curvv EV’ है। इसे सबसे पहले इसी साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में दिखाया गया था। उस दौरान कम्पनी ने प्रोडक्शन-रेडी मॉडल दिखाया था। भारत में Tata Curvv EV को मिड में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Tata Punch Facelift
टाटा अपनी सबसे खराब डिजाइन वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch का अब Facelift मॉडल लेकर आ रही है। वैसे बिक्री में पंच टॉप पर रहती है लेकिन इसका डिज़ाइन इम्प्रेस ही नहीं कर पाता। लेकिन अब उम्मीद है कि कंपनी इसके डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। टाटा पंच फेसलिफ्ट को इस साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है।
Safari Petrol और Tata Harrier
इसी साल टाटा मोटर्स अपनी सफारी और हैरियर को अपडेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा। बताया जा रहा है कि इन दोनों में 1.5-लीटर का tGDi 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 168bhp और 350Nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज और कीमत 3.54 लाख से शुरू, पहली कार का सपना अब होगा पूरा!
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
7 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
13 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines