Tata Motors September Sales: टाटा मोटर्स ने सितंबर 2025 में गाड़ियों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है. फेस्टिव सीजन की बढ़ती डिमांड, गाड़ियों की कीमत पर जीएसटी घटने का असर और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता ने कंपनी की बिक्री को ऊंचाई पर पहुंचा दिया. इस महीने टाटा ने कुल 60,907 पैसेंजर गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल सितंबर के मुकाबले 47.4% ज्यादा है. तब कंपनी ने 41,313 यूनिट्स की बिक्री की थी. यह आंकड़ा टाटा मोटर्स के इतिहास की सबसे बड़ी मासिक बिक्री है.
सितंबर 2025 में कंपनी ने 59,667 यूनिट्स भारत में बेचीं, जो पिछले साल से 45.3% ज्यादा है. वहीं एक्सपोर्ट के मामले में भी जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली. इस दौरान 1,240 गाड़ियां विदेशों में भेजी गईं, जो पिछले साल की तुलना में 396% की वृद्धि है.
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री लगभग दोगुनी
इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की बिक्री में भी टाटा ने शानदार ग्रोथ दर्ज की. सितंबर में कंपनी ने 9,191 EV यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 96.4% ज्यादा है. तब केवल 4,680 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकी थीं. यानी EV की डिमांड लगभग दोगुनी हो गई है. अगस्त 2025 के मुकाबले भी कंपनी की सेल में 45.3% का उछाल आया, जब 41,065 गाड़ियां बिकी थीं.
तिमाही आंकड़े भी मजबूत
जुलाई से सितंबर 2025 के बीच टाटा मोटर्स ने कुल 1,44,397 पैसेंजर गाड़ियां बेचीं. यह पिछले साल की इसी तिमाही से 10.4% ज्यादा है. वहीं, इस तिमाही में 24,855 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकीं, जो 58.9% की बड़ी बढ़ोतरी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीएसटी घटने और फेस्टिव सीजन की वजह से आने वाले महीनों में भी बिक्री का ग्राफ और ऊपर जाएगा.
ये भी पढ़ें-
कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी बढ़त
सिर्फ पैसेंजर कार ही नहीं, बल्कि कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में भी टाटा ने शानदार प्रदर्शन किया. सितंबर 2025 में कंपनी ने 35,862 कॉमर्शियल गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के 30,032 यूनिट्स के मुकाबले 19% ज्यादा है.
- HCV ट्रक- 9,870 यूनिट्स (6% ज्यादा)
- ILMCV ट्रक- 6,066 यूनिट्स (13% ज्यादा)
- बस और वैन- 3,102 यूनिट्स (पिछले साल जितनी ही)
- SCV कार्गो और पिकअप-14,110 यूनिट्स (30% ज्यादा)
तिमाही में 12% की बढ़ोतरी
फाइनेंशियल इयर 2025-26 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स ने कॉमर्शियल सेगमेंट में कुल 94,681 यूनिट्स बेचीं. यह पिछले साल की 84,281 गाड़ियों से 12% ज्यादा है. इस दौरान घरेलू बिक्री 9% बढ़ी, जबकि एक्सपोर्ट्स में 75% तक का उछाल देखने को मिला.
साफ है कि टाटा मोटर्स अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल (ICE) वाहनों पर निर्भर नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के जरिए भी मार्केट में मजबूत पकड़ बना रहा है. फेस्टिव सीजन और सरकारी राहत नीतियों की वजह से आने वाले महीनों में भी कंपनी की बिक्री और बढ़ने की पूरी संभावना है.
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
10 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
13 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
15 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines