---विज्ञापन---

Tata Motors ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक महीने में 60,907 गाड़ियां बेची, EV सेगमेंट इतने यूनिट बिके

सितंबर 2025 में Tata Motors ने रिकॉर्ड तोड़ सेल की है. कंपनी ने इस महीनें में 60,907 पैसेंजर कारें बेचीं. EV की सेल दोगुनी हो गई है.

---विज्ञापन---

Tata Motors September Sales: टाटा मोटर्स ने सितंबर 2025 में गाड़ियों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है. फेस्टिव सीजन की बढ़ती डिमांड, गाड़ियों की कीमत पर जीएसटी घटने का असर और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता ने कंपनी की बिक्री को ऊंचाई पर पहुंचा दिया. इस महीने टाटा ने कुल 60,907 पैसेंजर गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल सितंबर के मुकाबले 47.4% ज्यादा है. तब कंपनी ने 41,313 यूनिट्स की बिक्री की थी. यह आंकड़ा टाटा मोटर्स के इतिहास की सबसे बड़ी मासिक बिक्री है.

सितंबर 2025 में कंपनी ने 59,667 यूनिट्स भारत में बेचीं, जो पिछले साल से 45.3% ज्यादा है. वहीं एक्सपोर्ट के मामले में भी जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली. इस दौरान 1,240 गाड़ियां विदेशों में भेजी गईं, जो पिछले साल की तुलना में 396% की वृद्धि है.

---विज्ञापन---

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री लगभग दोगुनी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की बिक्री में भी टाटा ने शानदार ग्रोथ दर्ज की. सितंबर में कंपनी ने 9,191 EV यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 96.4% ज्यादा है. तब केवल 4,680 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकी थीं. यानी EV की डिमांड लगभग दोगुनी हो गई है. अगस्त 2025 के मुकाबले भी कंपनी की सेल में 45.3% का उछाल आया, जब 41,065 गाड़ियां बिकी थीं.

तिमाही आंकड़े भी मजबूत

जुलाई से सितंबर 2025 के बीच टाटा मोटर्स ने कुल 1,44,397 पैसेंजर गाड़ियां बेचीं. यह पिछले साल की इसी तिमाही से 10.4% ज्यादा है. वहीं, इस तिमाही में 24,855 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकीं, जो 58.9% की बड़ी बढ़ोतरी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीएसटी घटने और फेस्टिव सीजन की वजह से आने वाले महीनों में भी बिक्री का ग्राफ और ऊपर जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-

कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी बढ़त

सिर्फ पैसेंजर कार ही नहीं, बल्कि कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में भी टाटा ने शानदार प्रदर्शन किया. सितंबर 2025 में कंपनी ने 35,862 कॉमर्शियल गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के 30,032 यूनिट्स के मुकाबले 19% ज्यादा है.

---विज्ञापन---
  • HCV ट्रक- 9,870 यूनिट्स (6% ज्यादा)
  • ILMCV ट्रक- 6,066 यूनिट्स (13% ज्यादा)
  • बस और वैन- 3,102 यूनिट्स (पिछले साल जितनी ही)
  • SCV कार्गो और पिकअप-14,110 यूनिट्स (30% ज्यादा)

तिमाही में 12% की बढ़ोतरी

फाइनेंशियल इयर 2025-26 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स ने कॉमर्शियल सेगमेंट में कुल 94,681 यूनिट्स बेचीं. यह पिछले साल की 84,281 गाड़ियों से 12% ज्यादा है. इस दौरान घरेलू बिक्री 9% बढ़ी, जबकि एक्सपोर्ट्स में 75% तक का उछाल देखने को मिला.

साफ है कि टाटा मोटर्स अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल (ICE) वाहनों पर निर्भर नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के जरिए भी मार्केट में मजबूत पकड़ बना रहा है. फेस्टिव सीजन और सरकारी राहत नीतियों की वजह से आने वाले महीनों में भी कंपनी की बिक्री और बढ़ने की पूरी संभावना है.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 02, 2025 09:47 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola