हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी! 1 अप्रैल से बढ़ेंगे दाम

मारुति सुजुकी और निसान के बाद अब टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा कर दी है। नई कीमतें एक अप्रैल 2025 से लागू हो होंगी…

विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी सुजुकी ने घोषणा कर दी है कि अगले महीने से उसकी कारों की कीमतों में 4% का इजाफा होगा। उसके बाद निसान ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite की कीमत में भी 4000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है वहीं अब टाटा मोटर्स ने भी अपनी पैसेंजर और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बधानें की घोषणा कर दी है। अभी तक कंपनी ने यह नहीं बताया है कि किस  वेरिएंट पर कितना इजाफा होगा। जल्द ही इस बारे में भी जानकारी जल्द ही सामने आ  जाएगी।

दाम बढ़ाने के पीछे कंपनी ने बताई वजह

टाटा मोटर ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेशनल खर्चों के कारण गाड़ियों की कीमत में इजाफा करना पड़ा है। कंपनी ने यह भी कहा कि हम लगातार लागतों को अनुकूलित करने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने का प्रयास कर रही है। इस समय टाटा मोटर्स की बिक्री लगातार गिर रही है।  ऐसे में टाटा की नई कार खरीदने पर अब जेब थोड़ी ढीली होगी।

मारुति ने भी बढ़ाए दाम

मारुति सुजुकी ने भी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। एक अप्रैल से कंपनी की कारों में 4% तक का इजाफा हो जाएगा। अभी तक कंपनी की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा। लेकिन जल्द ही इस बारे में भी जानकारी इस महीने के अंत तक सामने आ ही जाएगी।

मारुति सुजुकी इस पहले फरवरी और जनवरी में गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी ने बताया कि  कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेशनल खर्चों के कारण गाड़ियों की कीमत में इजाफा किया जा रहा है। मारुति की कार खरीदने के लिए अब ग्राहकोण को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। ऐसे में अगर आप 31 मार्च से पहले कार खरीद लेते हैं तो आपको फायद ही होगा। इस महीने कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड और जावा बाइक्स की माइलेज बढ़ाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम, फर्क दिखेगा साफ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें