Tata Motors ने अपनी कारों में सबसे ज्यादा सेफ्टी को महत्व दिया है। कंपनी की कारें डिजाइन और फिनिश के मामले में अभी भी अन्य कारों की तुलना में काफी पीछे हैं लेकिन सेफ्टी में सबसे आगे हैं। इतना ही नहीं कंपनी अपने ग्राहकों के लिए जून (June) महीने में काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। लेकिन यह डिस्काउंट पुराने स्टॉक (MY 2023) पर दिया जा रहा है। यानी कंपनी अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए कारों पर 1.33 लाख रुपये तक की बड़ी छूट दे रही है और इसमें सीधा फायदा सिर्फ ग्राहकों का होने वाला है।
टाटा की इन कारों पर 1.33 लाख का डिस्काउंट (MY 2023)
अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए टाटा मोटर्स ने काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। छोटी कार Tiago पेट्रोल पर 90,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि Tigor पर आप 85,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इसके अलावा प्रीमियम हैचबैक कार Altroz रेंज पर 70,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है।
जबकि कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon रेंज पर 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट आपको मिलेगा। तो वहीं Harrier पर आपको सबसे ज्यादा 1.33 लाख रुपये का बम्पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सफारी पर 1.33 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी।
नए स्टॉक पर बहुत कम डिस्काउंट
टाटा मोटर्स नए स्टॉक (MY 2024) पर बहुत कम डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की Tiago,Tigor, Altroz, Nexon Harrier Safri पर 25,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट आपको मिलेगा। ऐसे में पुराने स्टॉक को खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है।
क्या पुराना स्टॉक ख़रीदा फायदेमंद है ?
अगर आप पैसे की बचत चाहते है तो पुराने स्टॉक से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बेस्ट डील साबित होती है। क्योंकि नये मॉडल पर कोई खास डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। कल यानी 7 जून को टाटा अपनी नई Altroz Racer को लॉन्च करेगी । कंपनी ने इस कार को ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया है जिन्हें फन ड्राइव पसंद है।
यह भी पढ़ें: अब Honda की इन तीनों कारों में मिला CNG किट का ऑप्शन, जानें कितनी है कीमत
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines