हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टाटा की नई कार खरीदने वालों की हुई चांदी! 1.25 लाख रुपये का मिल रहा है डिस्काउंट

टाटा मोटर्स अपनी कारों पर इस महीने 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी की छोटी कार टियागो से लेकर बिग साइज़ एसयूवी हैरियर पर आपको बेस्ट डील मिलेगी।

विज्ञापन

Tata Motors Big Discount: अगर आप इन दिनों टाटा मोटर्स की नई कार या एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो अप्रैल का यह महीना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कंपनी अपनी गाड़ियों पर काफी तगड़ा डिस्काउंट दे रही है।

आपको टियागो से लेकर हैरियर और सफारी जैसे मॉडल पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट, लेकिन डिस्काउंट और ऑफर की अधिक जानकारी के लिए आपको टाटा मोटर्स डीलरशिप से संपर्क करना होगा।

Safari और Harrier AT पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

विज्ञापन

टाटा सफारी (outgoing)और हैरियर (AT ASAS) मॉडल पर आपको इस महीने 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। इसमें 75,000 रुपये का Consumer डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। ये दोनों ही बढ़िया SUVs हैं और दमदार इंजन के साथ आती हैं। इन ऑफर्स की ज्यादा जानकरी के लिए टाटा शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं।

टियागो, टिगोर और अल्ट्रोज पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट

विज्ञापन

इसके अलावा टाटा मोटर्स अपनी हैचबैक कार Altroz कार 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है Consumer डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है। इसके अलावा छोटी कार टियागो पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, इसमें भी Consumer और एक्सचेंज ऑफर शामिल है।

वहीं कंपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार टिगोर पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है जोकि Consumer और एक्सचेंज ऑफर के साथ है। वैसे इतना बड़ा डिस्काउंट पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए ही दिया जाता है। वैसे मोटर्स की आफ्टर सेल्स सर्विस काफी खराब है, और यहां कंपनी को काफी काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola