Tata Curvv CNG! मारुति सुजुकी के बाद के बाद टाटा मोटर्स दूसरी ऐसी कार कंपनी है जो CNG कारों पर भी तेजी से फोकस करने में लगी हैं। टाटा अपने CNG पोर्टफोलियों को बड़ा करने के लिए नए मॉडल्स को CNG में उतारने की तैयारी कर रही है। पिछले साल टाटा ने Curvv कूपे को लॉन्च किया था। इस समय यह गाड़ी पेट्रोल, डीजल और EV में उपलब्ध है। सोर्स के मुताबिक कर्व CNG इस साल के अंत तक बाजार में लॉन्च की जा सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से अभ तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। फ़िलहाल इस नए मॉडल को लेकर कुछ जानकारी लीक हुई हैं।
Tata Curvv में मिलेंगे दो CNG टैंक
Tata Curvv CNG में 30-30 (60 लीटर) के दो CNG टैंक दिए गए हैं। CNG टैंक के बाद भी इसके बूट में स्पेस की कोई कमी नहीं होने वाली। डिजाइन की बात करें तो कार के रियर और साइड में iCNG का लोगो देखने को मिल सकता है। लेकिन इसके डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और ना ही इसके इंटीरियर कुछ चेंज होगा। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आस–पास आ सकती है। Curvv CNG में 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इस गाड़ी में 9 स्पीकर और JBL का वॉयस असिस्ट सिस्टम दिया गया है। इसमें 10.25 इंच के डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ ऑफर किया जा सकता है।
कैसा होगा इंजन
Tata Curvv CNG में भी 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो करीब 99 bhp and 170 Nm का टॉर्क दे सकता है। लेकिन है। सीएनजी किट के साथ, पावर और टॉर्क आउटपुट में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं। यही इंजन Nexon CNG को भी पावर देता है। खास बात ये है कि यह भारत की पहली कूपे सीएनजी कार होगी जिसमें टर्बो–पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट मिलेगी।
सेफ्टी फीचर्स
टाटा कर्व CNG में सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं होगी। यह कार पहले ही क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है। कर्व में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EPS, ब्रेक असिस्ट, 3 पॉइंट सीट बेल्ट और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है।
Note: टाटा कर्व CNG को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स पर बेस्ड है।
यह भी पढ़ें: स्मार्ट लुक, एडवांस्ड इंजन, Suzuki Access 125 में हुए 5 बड़े बदलाव, जरूर देखें
संबंधित खबरें
गाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
14 hrs agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
17 hrs agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
20 hrs agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
1 day agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
1 day agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
1 day agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
2 days agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
2 days agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
2 days agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines