टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर SUV सिएरा को नए अंदाज में पेश कर दिया है. कंपनी ने Tata Sierra Legend सीरीज लॉन्च की है, जिसमें ग्राहकों को मौजूदा वेरिएंट्स के मुकाबले कुछ ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. खास बात ये है कि कंपनी ने इन फीचर्स को ऊंचे वेरिएंट तक सीमित रखने के बजाय कुछ लोअर और मिड-स्पेक वेरिएंट में भी दिया है. लेजेंस सीरीज में कुल 18 मॉडल पेश किए गए हैं, जो 5 ट्रिम पर बेस्ड हैं.
इन 5 ट्रिम पर बेस्ड हैं Legend मॉडल
टाटा सिएरा Legend सीरीज में Smart+ L, Pure L, Pure L(O), Pure+ L और Adventure+ L वेरिएंट शामिल हैं. ये सभी मौजूदा सिएरा के लोअर और मिड-स्पेक ट्रिम पर आधारित हैं. कंपनी ने इन वेरिएंट्स के साथ L सेफेक्स जोड़ा है. हालांकि, पावरट्रेन और दूसरे प्रमुख इक्विपमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
स्टैंडर्ड मॉडल से कितनी महंगी है Sierra Legend?
Tata Sierra Legend की कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले करीब 50 हजार रुपये से 70 हजार रुपये ज्यादा है. लेजेंड सीरीज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है.
Tata Sierra Legend की कीमतें
| वेरिएंट | Petrol MT | Petrol DCT | Diesel MT | Diesel AT | Turbo-Petrol AT |
| Smart+ L | 11.99 लाख रुपये | 13.49 लाख रुपये | – | – | – |
| Pure L | 13.79 लाख रुपये | 14.99 लाख रुपये | 15.24 लाख रुपये | – | – |
| Pure L(O) | 14.29 लाख रुपये | 15.59 लाख रुपये | 15.74 लाख रुपये | 16.99 लाख रुपये | – |
| Pure+ L | 14.99 लाख रुपये | 16.29 लाख रुपये | 16.44 लाख रुपये | 17.74 लाख रुपये | – |
| Adventure+ L | 16.99 लाख रुपये | 18.29 लाख रुपये | 18.19 लाख रुपये | 19.49 लाख रुपये | 18.99 लाख रुपये |
नोट-सभी कीमतें लाख रुपये में एक्स-शोरूम हैं.
Legend सीरीज में क्या है खास?
सिएरा Legend सीरीज में कंपनी ने ऐसे फीचर्स पर ज्याद ध्यान दिया है, जो कार में बैठने के अनुभव को थोड़ा ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं. इनमें से कुछ फीचर्स पहले सिएरा के ज्यादा महंगे और हायर स्पेक ट्रिम में मिलते थे. अब कंपनी ने इन्हें कंपेरिटिवली कम कीमत वाले Legend वेरिएंट्स में भी शामिल किया है.
Pure+ L में मिलेंगी वेंटिलेटेड सीटें
Sierra Pure+ L वेरिएंट में फ्रंट सीट्स के साथ वेंटिलेशन और 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है. ये दोनों फीचर्स पहले सिएरा के सेकंड-टॉप ट्रिम Accomplished में मिलते थे. इसके अलावा इस वेरिएंट में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मैनुअल बॉस मोड, थाई सपोर्ट एक्सटेंडर और फुल लेदरेट फिनिश वाला इंटीरियर मिलता है.
सस्ते वेरिएंट में भी लेदरेट सीट्स
Legend सीरीज के सबसे सस्ते वेरिएंट में बी लेदरेज सीट्स और लेदरेट इंटीरियर दिया गया है. इसके व्हील कवर, ऑटो फोल्डिंग ORVM, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. ये फीचर्स Smart+ वेरिएंट में नहीं मिलते हैं.
Pure L में भी मिलते हैं कई काम के फीचर्स
Pure L वेरिएंट में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके साथ वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, रियर कैमरा, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा कार में TPMS, रियर वाइपर-वॉशर और 17 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं. इस तरह Legend सीरीज में कंपनी ने मौजूदा वेरिएंट के आधार पर ज्यादा फीचर्स देने की कोशिश की है.
ये भी पढ़ें- Maruti ने लॉन्च की 3 नई CNG ऑटोमैटिक कारें, कीमत 7.92 लाख से शुरू, माइलेज जान हो जाएंगे खुश
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines