TaTa Motars: टाटा ने 1 मई 2023 से अपनी सभी पैसेंजर कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी कारों पर औसतन करीब 0.6 फीसदी का इजाफा किया गया है। हालांकि इस बारे में कंपनी ने बीते माह ही ऐलान कर दिया था।

विज्ञापन

रेगुलेटरी चेंज और इनपुट लागतों में हुई वृद्धि

टाटा मोटर्स के मुताबिक कंपनी रेगुलेटरी चेंज और इनपुट लागतों में हुई वृद्धि के कारण यह प्राइस हाइक कर रही है। कंपनी इस प्राइस हाइक के जरिए बढ़ी हुई लागतों के एक महत्वपूर्ण हिस्से को अवशोषित करने का प्रयास कर रही है।बता दें टाटा ने बीते अप्रैल में इलेक्ट्रिक कारों के कुल 6,516 यूनिट बेचे। जबकि अप्रैल 2022 में यह संख्या 2,333 रही थी। ऐसे में ईवी वाहनों की बिक्री में कुल करीब 179 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन

Tata Tigor EV

रियल टाइट मॉनिटरिंग करने के लिए नए उपकरण लगाना अनिवार्य

जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2023 को देश में BS6 फेज- 2 एमिशन नॉर्म्स के नए नियम लागू हुए हैं। इन नए नियमों के बाद वाहनों में रियल टाइट मॉनिटरिंग करने के लिए नए उपकरण लगाना अनिवार्य है। इन उपकरणों पर कंपनी का अधिक खर्च आ रहा है। जिसके बाद कारों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है।

विज्ञापन

इससे पहले फरवरी में बढ़ाई थी कीमतें 

इससे पहले कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में बीते फरवरी में औसतन करीब 1.2 फीसदी की वृद्धि की थी। बता दें टाटा मोटर्स ने बीते अप्रैल में टाटा ने कुल 69,599 यूनिट बेची। वहीं, अप्रैल 2022 में यह संख्या 72,468 यूनिट थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की कुल कारों की बिक्री में चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ