अगर आप इस महीने टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा मौका आपके लिए साबित हो सकता है। टाटा ने अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए पंच ईवी, नेक्सन ईवी, कर्व ईवी और टियागो ईवी पर इस महीने भारी छूट और लाभ ऑफर किया है, क्योंकि कुछ डीलरों के पास अभी भी MY2024 की इन्वेंटरी हैं। MY2025 स्टॉक पर ऑफ़र पिछले महीने से जारी हैं, कर्व ईवी और नेक्सन ईवी केवल एक्सचेंज/स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस के लिए पात्र हैं। चलिए जानते हैं किस मॉडल पर हो रही है कितनी बचत…लेकिन ध्यान रहे ऑफर सिर्फ स्टॉक रहने तक है।
Tata Curvv EV पर 1.70 लाख का डिस्काउंट
डीलर्स के पास कर्व इलेक्ट्रिक (MY2024) की कुछ यूनिट्स अभी भी पड़ी हुई हैं। स्टॉक क्लियर करने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 90,000 का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी शामिल है। कर्व इलेक्ट्रिक की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। फुल चार्ज पर यह 502 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र करती है।
Tata Nexon EV पर 1.40 लाख का डिस्काउंट
पिछले साल के बचे हुए टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के स्टॉक पर डीलरशिप की तरफ से 1.40 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फुल चार्ज में यह गाड़ी 489 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। नेक्सन इलेक्ट्रिक की कीमत 12.49 लाख रुपये से लेकर 17.19 लाख रुपये तक जाती है। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।
Tata Tiago EV पर 1.30 लाख का डिस्काउंट
इस महीने अगर आप टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं तो आप इस गाड़ी पर पूरे 1.30 लाख का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह डिस्काउंट इस कार के पुराने स्टॉक पर है। टियागो EV की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। फुल चार्ज में यह 250–315 किलोमीटर चलती है।
Tata Punch EV पर 1.20 लाख का डिस्काउंट
इस महीने टाटा पंच इलेक्ट्रिक के पुराने स्टॉक पर 1.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।जबकि इस साल के मॉडल पर केवल 50,000 रुपये तक की बचत मिल रही है। Punch EV फुल चार्ज पर 315 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस कार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Disclaimer: छूट शहर दर शहर अलग–अलग हो सकती है और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करती है। सटीक आंकड़ों के लिए कृपया अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
14 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
19 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
21 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
22 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines