Tata Punch Best Selling: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है। नए मॉडल आने से यह सेगमेंट और भी बड़ा हों गया है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की शुरुआत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसी सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch की रिकॉर्ड सेल हुई है। पिछले 6 महीने में इसकी सबसे ज्यादा बिकी भी हुई है। SIAM के आंकड़ों के मुताबिक Tata Punch की इस साल अप्रैल-सितम्बर के दौरान 1,01,820 (H1 FY25) यूनिट्स की बिक्री हुई और यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है।
दूसरे नंबर पर Hyundai Creta ने अपनी जगह बनाई है। पिछले 6 महीने में क्रेटा की 96,416 यूनिट्स की बिक्री हुई है और दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है जबकि 95,061 यूनिट्स की बिक्री करके Maruti Ertiga तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। वहीं चौथे नंबर पर Maruti Brezza रही है, इस गाड़ी की 93,659 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि 81,293 यूनिट्स की बिक्री के साथ महिंद्रा स्कार्पियो पांचवे नंबर पर रही है।
Tata Punch
पेट्रोल, CNG और EV में
Tata Punch में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। जो 72.5PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। Punch में CNG और इलेक्ट्रिक का भी ऑप्शन दिया गया है। CNG पर यह 27km तक की माइलेज ऑफर करती है।
Tata Punch के फीचर्स
टाटा पंच को साल 2021 में लॉन्च किया गया था। इसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इमेट कंट्रोल और स्टार्ट/स्टॉप बटन, सनरूफ और दिया है। म्यूजिक सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है। इसकी सीट्स सॉफ्ट हैं जो लंबी दूरी के लिए बेहतर हैं। इतना ही नहीं अच्छा बूट स्पेस, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसें अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
सेफ्टी के मामले में टाटा पंच काफी दमदार गाड़ी है। NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। टाटा पंच में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, 2 एयरबैग्स, इंजन स्टार्ट स्टॉप, फ्रंट पावर विंडो, 90 डिग्री ओपनिंग डोर्स, सेंट्रल लॉकिंग और 15 इंच के टायर्स मिलते हैं। जिस कीमत और फीचर्स के साथ टाटा पंच आती है उस लिहाज से यह वैल्यू फॉर मनी कार साबित होती है। भारत में इसका मुकबला Nissan Magnite, hyundai vemue, और reno kiger से होगा
यह भी पढ़ें: 69,999 में मिल रही है Hero की ये बाइक, 70km की देती है माइलेज, फेस्टिव ऑफर कुछ ही दिनों के लिए
संबंधित खबरें
फुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
18 mins agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
21 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
22 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines