भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री अब तेज होने लगी है। देश में करीब 14 कार कंपनियां है जो इलेक्ट्रिक वाहनों में डील करती हैं। टाटा मोटर्स से लेकर ऑडी इंडिया की कारें लगातार बिक रही हैं। लेकिन अकेले टाटा मोटर्स हर महीने सबसे ज्यादा कारें बच रही है। इस साल के अंत तक कई नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। साथ ही देश में नए चार्जिंग पॉइंट्स भी खुलेंगे। अप्रैल महीने में EV सेगमेंट में 22% की ग्रोथ देखने को मिली है।
टाटा का 71% मार्केट शेयर
इलेक्ट्रिक कार बाजार में अकेले टाटा मोटर्स का 71% मार्केट शेयर है जबकि MG मोटर का 12% और महिंद्रा का 9% है। टाटा के पास इस समय सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों के ऑप्शन भी हैं। आइये जानते हैं पिछले चार महीने में टाटा ने कितनी इलेक्ट्रिक कारें बाजार में बेची हैं।
टाटा मोटर ने बेची सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें
देश में पिछले चार महीने में टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं। सेल्स रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स ने इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक कुल 19,011 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। जबकि दूसरे नंबर पर MG मोटर रही है।कंपनी ने कुल 4,096 कारों की बिक्री की है।
2,604 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करके महिंद्रा तीसरे नंबर पर आ गई है, तो वहीं चौथे नंबर पर BYD इंडिया रही है। कंपनी ने पिछले चार महीने में कुल 489 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। इसके अलावा 280 इलेक्ट्रिक कारें बेचकर मर्सिडीज पांचवे नंबर पर है।
इस साल टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक कारें बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। जबकि MG भी एक नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा सकती है। नए मॉडल प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बजाज की सबसे तेज और पावरफुल पल्सर हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
15 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
19 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines