हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

21.49 लाख में आई नई Harrier.ev, सिंगल चार्ज में चलेगी 627km

Harrier.ev: नई Tata Harrier EV दो बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक RWD पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें 21.49 लाख रुपये से लेकर 27.49 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है।

विज्ञापन

Harrier.ev:टाटा मोटर्स ने अपनी नई Harrier.ev के रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) वेरिएंट्स की कीमतों से पर्दा उठा दिया है। यह एसयूवी टाटा के Gen 2 EV आर्किटेक्चर पर बेस्ड है साथ ही यह दमदार रेंज भी ऑफर करती है। टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक  RWD पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें 21.49 लाख रुपये से लेकर 27.49 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। जानकारी के लिए बता दें, इसके ऑल-व्हील-ड्राइव (QWD/AWD) वेरिएंट्स की कीमतें 27 जून को घोषित की जाएंगी। टॉप-स्पेक Empowered 75 AWD की संभावित कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। इसकी बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होंगी। आइये जानते हैं नई Harrier.ev के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में…

 

Tata Harrier EV: कीमत और वेरिएंट 

विज्ञापन
Harrier EVRWD वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
Adventure 65 ₹ 21.49 लाख
Adventure S 65 ₹ 21.99 लाख
Fearless+ 65 ₹ 23.99 लाख
Fearless+ 75 ₹ 24.99 लाख
Empowered 75 ₹ 27.49 लाख

फुल चार्ज में कितना चलेगी?

नई Tata Harrier EV दो बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। इसका पहला 65 kWh पैक बेस और मिड-लेवल वेरिएंट्स में उपलब्ध है, हालांकि, इसके रेंज के बारे में  फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरा 75 kWh पैक हायर वेरिएंट्स के लिए है, जो सिंगल चार्ज पर 627km तक की रेंज देने में सक्षम है। दोनों पावर पैक को DC फास्ट चार्जर (120 kW) की मदद से सिर्फ 25 मिनट में 20-80% तक चार्ज हो जाते हैं। वहीं, AC चार्जर (7.2 kW) की मदद से इन्हें 10-100% तक चार्ज होने में 10 घंटे का समय लगता है।

विज्ञापन

प्रीमियम खास फीचर्स:

अगर आप  हैरियर ईवी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसमें फीचर्स काफी अच्छे मिलने वाले हैं। इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा मिलती है। इसके अलावा लेदरेट अपहोल्स्ट्री और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स भी हैं। सामान रखने के लिए इसमें  502 लीटर का बूट स्पेस दिया है। लंबी दूरी के लिए यह परफेक्ट SUV साबित हो सकती है।

विज्ञापन

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई  टाटा हैरियर EV में 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS),360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास बता ये है कि  ADAS Level 2 के तहत Harrier EV मे 20 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छोटे बिजनेस को मिलेगी रफ्तार! टाटा ने पेश किया सबसे किफायती मिनी ट्रक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola