टाटा ने दिया बड़ा झटका, इस तारीख से बढ़ाने जा रही अपनी कारों के दाम
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Tata Motors: टाटा मोटर्स ने अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी 17 जुलाई से आपके फेवरेट कार मॉडल पंच, नेक्सन आदि के दाम बढ़ा देगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि जो लोग 16 जुलाई तक कार की बुकिंग करेंगे उन पर नए दाम का कोई असर नहीं होगा। इसके अलावा 31 जुलाई तक होने वाली कार डिलीवरी पर भी बढ़ी कीमत का कोई प्रभाव नहीं होगा।
जानकारी के अनुसार टाटा अपनी सभी कारों की कीमतों में इजाफा करेगा। टाटा मोटर्स ने जारी बयान में कहा कि कच्चे माल की लागत में वृद्धि के प्रभाव से निपटने के लिये कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। कंपनी अपने पैसेंजर व्हीकल्स के दाम पर औसतन 0.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी करेगी। यह वृद्धि इलेक्ट्रिक वाहन समेत सभी मॉडल और वेरिएंट पर लागू होगी।

फाइल फोटो
टाटा मोर्टर्स के बीते जून में की सेल के आंकड़ें देखें तो इसमें सालाना आधार पर एक फीसदी की वृद्धि हुई है। टाटा ने अपनी कारों की कुल 80,383 यूनिट्स की सेल की। जबकि जून 2022 में यह संख्या 79,606 यूनिट्स थी। टाटा के अनुसार घरेलू बाजार में ईवी समेत पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 5 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी ने इस सेगमेंट में कुल 47,235 व्हीकल सेल किए। जबकि जून, 2022 में यह संख्या 45,197 थी।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यात्री वाहन उद्योग में मांग बढ़ी है। यह मांग मुख्य रूप से नए वाहनों, खासकर एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में रही। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8 फीसदी सालाना वृद्धि के साथ 1,40,450 वाहनों की बिक्री की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: