Tata Hydrogen Trucks: टाटा मोटर्स ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में भारत का पहला हाइड्रोजन से चलने वाला वाणिज्यिक वाहन, टाटा प्राइमा H.28 लॉन्च किया। जिसे अब सड़कों पर उतारने की तैयारी चल रही है। इस समय देश में ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। टाटा मोटर्स और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) मिलकर इस तिमाही में हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। हाइड्रोजन ट्रक के आने से न केवल परिवहन क्षेत्र को साफ़ बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि भारत की पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पर निर्भरता भी कम होगी। इन ट्रकों का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पायलट प्रोजेक्ट 18 महीने तक चलेगा। ट्रायल रन देश के तीन मार्गों – जमशेदपुर-कलिंगनगर, मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-पुणे पर शुरू होगा। टाटा मोटर्स के मुताबिक इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीनों मार्गों पर लगभग 15 ट्रक चलाए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट हाइड्रोजन को लॉन्ग-डिस्टेंस ट्रांसपोर्ट के लिए उपयुक्त विकल्प बनाने की दिशा में काम करेगा।
550 किलोमीटर की मिलेगी रेंज
टाटा प्राइमा H.28 में चार-सिलेंडर H2ICE इंजन लगा है, जिसकी माइलेज 550 किलोमीटर होगी। इसमें लगा इंजन पेट्रोल या डीजल का उपयोग नहीं करता, बल्कि बिजली उत्पन्न करने के लिए हाइड्रोजन का उपयोग करता है। कंपनी हाइड्रोजन इंजन और फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन (Fuel Cell Electric Vehicles) दोनों पर काम कर रही है। इससे हाइड्रोजन-बेस्ड टेक्नोलॉजी को व्यावसायिक रूप से अपनाने में मदद मिलेगी।
बदल जाएगा ट्रांसपोर्ट का भविष्य
हाइड्रोन ट्रक के आने से कार्बन उत्सर्जन लगभग जीरो होगा, पेट्रोल-डीजल की जगह साफ ऊर्जा का उपयोग होगा और भारत को ऊर्जा आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी लेकिन यह सफ़र इतना आसान नहीं हैं, क्योंकि हाइड्रोजन ईंधन का प्रोडक्शन, स्टोरेज उत्पादन और वितरण अभी महंगा और मुश्किल है। इसके लिए हाइड्रोजन फ्यूलिंग स्टेशन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है। इतना ही नहीं हाइड्रोजन से चलने वाले इंजन अभी विकास के शुरुआती दौर में हैं। ऐसे में अभी इनमें काफी बदलाव होने की उम्मीद है। टाटा प्राइमा H.28 हाइड्रोन ट्रक की कीमत 34.30 लाख रुपये से लेकर 39.50 लाख रुपये तक जा सकती है।
यह भी पढ़ें: 400km की रेंज के साथ Mahindra की सस्ती EV जल्द होगी लॉन्च! Nexon EV से होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
5 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines