Tata Harrier: बिग साइज एसयूवी के सब दीवाने हैं, यही वजह है कि सभी कार कंपनियां इस सेगमेंट में अपने पैर-पसारना चाहती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में टाटा ने अपनी धाकड़ कार Harrier का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इस 5-सीटर नई कार में में पहले से अधिक मस्कुलर लुक मिलेगा। इसमें 12.3- इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इन दोनों एसयूवी को NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टोर रेटिंग मिली है।
कार में छह कलर ऑप्शन
कार की महज 25000 रुपये देकर कंपनी की डीलरशिप या ऑन लाइन बुकिंग कर सकते हैं। कार में छह वेरिएंट आते हैं। इसका टॉप मॉडल 24.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में छह कलर ऑप्शन Oberon Black, Royale Blue, Tropical Mist, Calypso Red, Orcus White और Daytona Grey मिलते हैं। कार में 425 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
मिलता है 6-स्पीड ट्रांसमिशन
इस धांसू कार में 2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह कार सड़क पर 170 PS की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देती है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन में आती है। यह सड़क पर मैनुअल में 16.35 kmpl और ऑटोमैटिक में 14.6 kmpl की माइलेज देती है।
कार में ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम
Tata Harrier में सेफ्टी का खासा ध्यान रखा गया है। कार में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी सिस्टम मिलता है। इस कार में 360-डिग्री कैमरा और हिल-होल्ड ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। कार में ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और और हिल-डिसेंट कंट्रोल मिलता है।
छह एयरबैग और सनरूफ
MG Hector की बात करें तो यह शुरुआती कीमत 14.73 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें पांच वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 5, 6 और 7 तीनों सीट ऑप्शन मिलता है। कार में कंपनी 1.5-लीटर टर्बो और 2 लीटर डीजल इंजन ऑफर करती है। इसमें 7 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसमें सनरूफ के साथ छह एयरबैग दिए गए हैं।
2.2-लीटर डीजल इंजन
Mahindra XUV700 शुरुआती कीमत 14.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह कार दो वेरिएंट MX और AX में मिलती है। कार में पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 5 और 7 दोनों सीट ऑप्शन मिलते हैं। XUV700 में 2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 200 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी कार में 2.2-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन देती है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 hr agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
19 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
20 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
23 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
5 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines