Tata Harrier facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी न्यू जेनरेशन Harrier से पर्दा उठाया है। नए लुक्स में यह कार बेहद डैशिंग लग रही है। नए Harrier में कई बदलाव किए गए हैं, जो लोगों को बेहद लग्जरी फील देंगे। नए लुक में इस SUV का बिलकुल मस्कुलर लुक दिख रहा है।
फ्रंट बंपर और ग्रिल में किए बदलाव
Tata Harrier facelift में धांसू बोनट के साथ sequential एलईडी डीआरएल दी गई है। इस बार कार के फ्रंट बंपर और ग्रिल दोनों में बदलाव किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में एलईडी हेडलैंप सेटअप दिखाई पड़ रहा है। हैरियर के साथ कंपनी अपनी सफारी का भी फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च करेगी।
12.3- इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Tata Harrier facelift में 12.3- इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में नया सेंट्रल कंसोल मिलेगा। इसमें टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए जाएंगे। कार में नेविगेशन सपोर्ट के साथ ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टच-बेस्ड एचवीएसी कंट्रोल मिलेगा। जल्द ही कंपनी इस नए वर्जन की कीमतों का खुलासा करेगा। इसमें टर्बो इंजन भी मिलेगा।
Tata Harrier facelift teased
16 kmpl की हाई माइलेज
फिलहाल बाजार में मौजूद Tata Harrier शुरुआती कीमत 15.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 24.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। Tata Harrier अलग-अलग वेरिएंट में सड़क पर 14.6 से 16.35 kmpl की हाई माइलेज देती है।
कार में 1956 cc का दमदार इंजन
अभी टाटा की इस पावरफुल कार में 1956 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह कार डीजल इंजन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है। यह कंपनी की 5 सीटर कर है। यह बिग साइज कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, टर्न इंडिकेटर्स के साथ डुअल फंक्शन डीआरएल दिए गए हैं।
अभी यह फीचर मिलते हैं
- डुअल एयरबैग
- पावर विंडो
- 3 यूएसबी पोर्ट
- कई ड्राइव मोड
- पावर ओआरवीएम
- हवादार सीटें
- सनरूफ
- वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले
- 200+ वॉयस कमांड
- 360-डिग्री कैमरा
- ADAS
- क्रूज कंट्रोल
- 9 जेबीएल स्पीकर
- 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
संबंधित खबरें
6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
31 mins ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
4 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines