Tata Harrier facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी दो दमदार एसयूवी गाड़ियों Harrier और Safari का नया अपडेट वर्जन पेश किया है। 6 अक्टूबर से आप ऑन लाइन और अपने नजदीकी डीलरशिप पर इनकी बुकिंग करवा सकते हैं। दोनों गाड़ियों को फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। इनके बंपर और ग्रिल में बदलाव कर इन्हें पहले से अधिक अट्रैक्टिव बनाया गया है।
12.3- इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
सोशल मीडिया पर कंपनी ने इसकी एक झलक जारी की है। हालांकि कंपनी ने अभी नई गाड़ियों के पावरट्रेन और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। दोनों कारें दिखने में पहले से अधिक मस्कुलर लग रही हैं। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ 12.3- इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
कार में डुअल एयरबैग और पावर विंडो
इन गाड़ियों में नए सेंट्रल कंसोल के साथ टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेंगे। फिलहाल बाजार में Tata Harrier शुरुआती कीमत 15.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस कार में डुअल एयरबैग, पावर विंडो और तीन यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। यह कार अधिकतम 16.35 kmpl की माइलेज देती है। कार का टॉप मॉडल 24.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
मिलता है ADAS का सेफ्टी फीचर
टाटा की सफारी में 1956 cc का इंजन मिलता है। इसमें पावर ओआरवीएम, हवादार सीटें और सनरूफ का फीचर मिलता है। कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। यह पांच सीटर कार बड़े प्रोजेक्टर हेडलैंप और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ आती है।
कार में 16.14 kmpl की माइलेज
Tata Safari में फिलहाल 1956 cc का इंजन मिलता है। यह कार 167.67 Bhp का पावर मिलता है। कार में छह और सात दो सीट ऑप्शन मिलते है। कार के अलग-अलग वेरिएंट बाजार में 14.08 से लेकर 16.14 kmpl की माइलेज मिलती है। यह कार में डीजल इंजन में आती है। यह शुरुआती कीमत 15.85 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 25.21 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
दिया गया है 2-लीटर डीजल इंजन
टाटा सफारी में छह वेरिएंट XE, XM, XMS, XT+, XZ और XZ+ आते हैं। काम में पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। कार सड़क पर 170 PS की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। कार में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार अधिकतम 14.08 kmpl की माइलेज देती है।
संबंधित खबरें
6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
25 mins ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
4 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines