Tata Harrier facelift launch: टाटा मोटर्स ने अपनी धांसू एसयूवी कार Tata Harrier और Tata Safari के नए अपडेट वर्जन लॉन्च कर उनकी कीमतों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने Harrier की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है। वहीं, Safari शुरुआती कीमत 16.19 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
सात मैनुअल वेरिएंट
Tata Harrier सात Smart, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Fearless and Fearless+. मैनुअल वेरिएंट में मिलेगी। इसका टॉप वेरिएंट 24.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। Harrier का ऑटोमैटिक ‘Dark edition’ चार वेरिएंट में मिलेगा, जिसकी कीमत 19.99 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है।
सात मैनुअल ट्रिम
कंपनी Tata Safari के फेसलिफ्ट वर्जन को सात मैनुअल ट्रिम में ऑफर कर रही है। इसका टॉप वेरिएंट 25.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। कार का ऑटोमैटिक ‘Dark edition’ 20.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में आएगा। टाटा ने अपनी नई Harrier और Safari के लुक्स में कई बदलाव किए हैं। इन एसयूवी में अब पहले से अधिक मस्कुलर लुक मिलेगा।
दोनों गाड़ियों में पहले के मुकाबले स्लीक LED डीआरएल दिए गए हैं। इसमें रनिंग लाइट LED लाइट बार और स्लिमर टेल लैंप कलस्टर दिया गया है। इन नई एसयूवी कारों में सेफ्टी के लिए एडवांस्ट ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। कार में एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, 7 एयरबैग, नया गियर नॉब मिलता है। गियर नॉब को ‘स्मार्ट ई-शिफ्टर’ के साथ लगाा है। कार में पैडल शिफ्टर्स और टच-बेस्ड कंट्रोल पैनल दिया गया है।
12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
नई गाड़ियों में टाटा ने डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया है। कंपनी ने अपनी इस अपडेटेड एसयूवी में इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ नया स्टीयरिंग व्हील दिया है। एसयूवी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशनल डिस्प्ले के साथ 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा।
कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
इन गाड़ियों में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। जो सड़क पर 168 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क देता है। कार में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में 10-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम लगाए गए हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines