Tata Harrier Facelift Booking Open: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी दो दमदार एसयूवी Harrier और Safari के नए अपडेट वर्जन से पर्दा उठाया था। वहीं आज यानी 6 अक्टूबर से आप इन दोनों गाड़ियों को ऑनलाइन और अपने नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। दोनों ही गाड़ियां फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ आती हैं। कंपनी ने इसके बंपर और ग्रिल में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। लुक्स के मामले में अब ये दोनों गाड़ियां काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।
टाटा सफारी का इंजन
इंजन की बात करें तो, टाटा सफारी में 2-लीटर डीजल इंजन का यूज किया गया है। सड़क पर कार 170 PS की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाली ये कार अधिकतम 14.08 kmpl की माइलेज दे सकती है। कंपनी ने टाटा सफारी को छह वेरिएंट XE, XM, XMS, XT+, XZ और XZ+ में पेश किया है। ये पांच अलग अलग कलर ऑप्शन में आती है।
ये भी पढ़ें : आ रही है Toyota की जबरदस्त SUV, सस्ते में मिलेगा ऑफ रोडिंग का मजा!
दोनों की कितनी है कीमत?
Tata Safari में कंपनी ने छह और सात दो सीट ऑप्शन दिया है। बाजार में कार के अलग-अलग वेरिएंट 14.08 से लेकर 16.14 kmpl की माइलेज देने का दावा करते हैं। यह कार डीजल इंजन के साथ आती है और इसकी शुरुआती कीमत 15.85 लाख रुपये है जो इसका एक्स शोरूम प्राइस है। कार का टॉप मॉडल 25.21 लाख रुपये में आज से खरीद के लिए उपलब्ध है।
जानकारी के मुताबिक, इन गाड़ियों में टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने वाला है। वहीं Tata Harrier की कीमत 15.20 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 24.27 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि ये इन गाड़ियों का एक्स शोरूम प्राइस है। इस कार में डुअल एयरबैग, पावर विंडो और तीन यूएसबी पोर्ट मिलने वाले हैं।
संबंधित खबरें
6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
30 mins ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
4 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines