Tata Harrier EV: एसयूवी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारों की खासी कमी है। इसी को पूरा करते हुए टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट में तहलका मचाया है। कंपनी ने अपनी धाकड़ एसयूवी हैरियर के ईवी वर्जन से हाल ही में अब ऑफिशियली पर्दा उठा दिया है।
फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चलेगी
कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी फोटो और टीजर में इसका डैशिंग लुक दिखाई पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह धांसू कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक चलेगी। इसमें सामान्य चार्जर व फास्ट चार्जर दोनों से चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा।
नई ईवी कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और ADAS
इतना ही नहीं नई ईवी कार में टाटा सेफ्टी का खासा ध्यान रखने वाला है। इसमें एयरबैग, एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि कंपनी ने अभी इस कार की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि यह कार साल 2024 में लॉन्च कर दी जाए।
हैरियर के बाद आएगी Safari EV
बता दें कंपनी ने पहली बार बीते जनवरी में हुए Auto Expo 2023 में अपनी इस नई कार की झलक दिखाई थी। बताया जा रहा है कि कंपनी हैरियर के अलावा Safari EV पर भी काम कर रही है। दोनों कंपनी की एसयूवी सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कार हैं।
फाइल फोटो
Tata Harrier EV में मिलेगा नया सिग्नेचर लोगो
Tata Harrier EV बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। Tata की इस नई कार में पीछे की तरफ एक ‘T’ लोगो हो सकता है, जो Tata Motor के EV डिवीजन – Tata Passenger Electric Mobility (TPEML) का नया सिग्नेचर लोगो हो सकता है।
डुअल टोन समेत मिलेंगे अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन
जानकारी के अनुसार जारी टीजर में अपकमिंग प्रीमियम SUV को ब्रॉन्ज और व्हाइट डुअल-टोन कलर स्कीम दिखाया गया है। इसके कई हिस्सों में ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने ईवी के फ्रंट फेशिया को अपडेट किया है जो इसे फ्यूल इंजन (ICE) से लैस वर्जन से अलग बनाता है।
हैरियर ईवी में फ्रंट ग्रिल के ऊपर कनेक्टिंग LED DRL स्ट्रिप
कंपनी की तरफ से जारी टीजर के मुताबिक हैरियर ईवी में फ्रंट ग्रिल के ऊपर कनेक्टिंग LED DRL स्ट्रिप दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैरियर ईवी में व्हीकल-टू-लोड और व्हीकल-टू-व्हीकल जैसे चार्जिंग विकल्प मिलेंगे। इसमें एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
48 mins agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
22 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines