Tata Harrier EV: इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स ने अपनी Harrier EV का प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल दिखाया था, जिसे एक्सपो में खूब पसंद किया गया था। अब खबर मिली है कि Harrier EV को अगले महीने लॉन्च किये जाने की तैयारी चल रही है। सोर्स के मुताबिक 31 मार्च को यह मॉडल बाजार में उतार दिया जाएगा और उसी समय इसकी कीमत का भी खुलासा होगा। इस गाड़ी में कई शानदार फीचर्स को शमिल किया जाएगा ।
बैटरी और रेंज
Tata Harrier ev में 75 kWh बैटरी पैक मिलेगा। Tata ने पुष्टि की है कि Harrier EV में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर्स और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी होगा, जो 500 Nm का टॉर्क पैदा करेगा। फुल चार्ज में यह गाड़ी 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वैसे कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: Upcoming SUV: ये 3 SUV अगले महीने होने जा रही हैं लॉन्च! कर लो तैयारी
एडवांस्ड फीचर्स
नई हैरियर इलेक्ट्रिक को D8 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। ये के खास प्लेटफ़ॉर्म है जिसका इस्तेमाल अभी तक JLR ने भी नहीं किया। हैरियर इलेक्ट्रिक में 19-इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलने वाले हैं। इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ड्राइवर साइड पर मेमोरी फंक्शन और पैसेंजर साइड पर 4-वे पावर एडजस्टमेंट जैसी फीचर्स मिलेंगे।
MG और हुंडई भी EV सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूती देने के लिए नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अब टाटा की तरफ से नई हैरियर इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी साबित हो सकती है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में इसके टीजर और अन्य जानकारियां भी देखने को मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: TVS Raider 125 पर भारी पड़ेगी नई Bajaj Pulsar NS125? जानें कौन सी बाइक है बेस्ट
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 hr agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
5 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines