Tata Harrier EV की देश की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो फोर व्हील ड्राइव (4X4) के साथ आती है। इसमें 2 व्हील ड्राइव का विकल्प इसके एंट्री लेवल वेरिएंट के साथ उपलब्ध है, जबकि 4 व्हील ड्राइव आपको टॉप ट्रिम में मिलेगा। Harrier.ev की एक्स-शोरूम कीमत 21.50 लाख रुपये से लेकर 30.30 लाख रुपये तक जाती है। इसमें दो बैटरी पैक दिए हैं। लम्बी दूरी के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। यह फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। अगर आप नई Harrier.ev खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इस गाड़ी की खूबियां और कमियों के साथ यह भी बता रहे हैं कि क्या यह वाकई एक दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी है? आइये जानते हैं…
डिजाइन
टाटा की नई Harrier.ev पहली ही नजर में बोल्ड और आक्रमक अंदाज में है। डिजाइन के मामले में यह इम्प्रेस करती है। इसके फ्रंट में बॉडी-कलर ग्रिल और उनके ऊपर एक कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप देखने को मिलती है। इसमें डायनमिक इंडिकेटर, DRL में ही दिए गये हैं। इसके अलावा इसमें बाइफंक्शनल प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स कॉर्नरिंग लैंप और फॉग लैंप देखने को मिलते हैं।
फ्रंट रडार के साथ कैमरा लेवल 2 ADAS फीचर्स मिलते हैं । इसमें 19 इंच के एयरो व्हील लगे हैं जो कम शोर करते हैं। इस गाड़ी में पियानो ब्लैक रूफ रेल देखने को मिलती है। इसके रियर में कनेक्टेड LED टेललैम्प्स और रूफ स्पॉइलर और साथ ही ब्लैक फिनिश में Harrier.ev बैज देखने को मिलता है। Harrier.ev के डिजाइन में नयापन बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन इसमें सॉलिड बिल्ड क्वालिटी दी गई है।
इंटीरियर, फीचर्स और स्पेस
नई Harrier.ev एक फुल साइज़ एसयूवी है और यही वजह है कि इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता हैं। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। ड्राईवर और बगल में बैठने वाले के लिए जगह बहुत अच्छी है, लेकिन उसी के साथ पिछली सीट पर बैठने वाले के लिए भी जगह की कोई दिक्कत है। 5 लोग इस गाड़ी में बड़े ही आराम से इसमें बैठ सकते हैं।
पीछे बैठने वालों के लिए 65W फास्ट-चार्जिंग टाइप-C पोर्ट और एक्स्ट्रा स्टोरेज मिलता है। खास बात ये है ‘बॉस मोड’ फंक्शन की मदद से पीछे बैठे वाले पैसेंजर को फ्रंट सीट को एडजस्ट करने की सुविधा मिल रही है। आजकल डिजिटल रियर-व्यू मिरर (IRVM) फीचर काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है और हैरियर ईवी में भी यही फीचर दिया गया है। इस गाड़ी में इंटीग्रेटेड कैमरा मिलता है जो रियर डैशकैम के रूप में काम करेगा। इसके अलावा इसके फ्रंट में भी एक कैमरा दिया है।
NFC कार्ड मिलता है जिसके जरिये आप गाड़ी के डोर्स खोल सकते हैं। अन्य फीचर की बात करें तो इस एसयूवी में 14.5-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया हैं। इतना ही नहीं, इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल AC, वायरलेस चार्जिंग पैड, Key-लेस एंट्री और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम मिलता है।
बैटरी, पावर और प्रदर्शन
और अब बात करते हैं Harrier.ev की परफॉरमेंस की, तो एक बार फिर आपको बता दें कि इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है जिसमें 65 kWh और 75 kWh पैक शामिल हैं। खास बात ये है कि रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट छोटे बैटरी पैक में मिलेगा जबकि क्वाड-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप बड़े 75 kWh पैक के साथ उपलब्ध है।
छोटा बैटरी पैक फुल चार्ज पर 538km की रेंज और बड़ा बैटरी 627km तक की रेंज ऑफर करता है। इसमें दिए गये सस्पेंशन आपको बेहतर कम्फर्ट ऑफर करते हैं। इसकी हैंडलिंग और राइडर क्वालिटी निराश होने का मौका नहीं देती। इसमें पावर आपको महसूस होगी। सिटी ड्राइव में यह थकने नहीं देती। केबिन में शोर नहीं है। डेली यूज़ से लेकर लंबी दूरी पर आप इस गाड़ी को बड़े आराम से लेकर जा सकते हैं। कीमत से लेकर परफॉरमेंस के मामले में Harrier.ev इस समय एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन खरीदने से पहले इसकी टेस्ट ड्राइव जरूर करें। आप अपनी जरूरत के हिसाब से बैटरी पैक चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Toyota की ये 3 कारें खरीदना हुआ महंगा, अब जेब होगी इतनी ढीली
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines