Tata Harrier.ev का भारत में बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में टाटा मोटर्स पुणे में अपनी नई हैरियर ईवी के प्रोडक्शन-रेडी वर्जन को पेश किया गया। जिसके बाद यह खबर आने लगी की जल्द ही इसे बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। वैसे ट्रैक पर टाटा मोटर्स ने टेस्ट ट्रैक पर हैरियर ईवी को अलग-अलग तरीके से चलाकर दिखाया। टाटा की फुल साइज़ हैरियर पहले से ही कार बाजार में हिट हो चुकी है और अब सभी को इसके लॉन्च का इंतजार है। 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड, ESC, 360 डिग्री कैमरा समेत कई जबरदस्त फीचर देखने को मिल सकते हैं।
फीचर्स की कमी नहीं
नई Harrier.ev कंपनी के D8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस एसयूवी में 19-इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलने वाले हैं। इस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और ड्राइवर साइड पर मेमोरी फंक्शन और पैसेंजर साइड पर 4-वे पावर एडजस्टमेंट जैसी फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं ADAS से भी नई Harrier.ev लैस होगी। इस गाड़ी में 10 स्पीकर्स के साथ JBL साउंड सिस्टम मिलेगा।
कितनी होगी कमत
कीमत की बात करें तो नई Harrier.ev की एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वैसे कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। डिजाइन के मामले में इस EV में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। Creta EV की कीमत 18 लाख से शुरू होती है। देखना होगा नई हैरियर इलेक्ट्रिक भारत में कितनी सफल होती है।
यह भी पढ़ें: देश की Best Selling बाइक अब होगी ज्यादा सुरक्षित! शामिल होगा ये खास फीचर
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 mins agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
7 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines